{"_id":"5bb73849867a556f27221fcc","slug":"laughter-keeps-the-heart-healthy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चेहरे पर छोटी सी मुस्कान देती है सुकून, कई बीमारियों को भी भगाती है दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेहरे पर छोटी सी मुस्कान देती है सुकून, कई बीमारियों को भी भगाती है दूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 05 Oct 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मुस्कान’ न सिर्फ चेहरे को आकर्षण देती है बल्कि यह पूरे व्यक्तित्व को प्रभावित करती है। हंसना शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक सेहत को दुरुस्त रखने के लिए भी बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों की मानें तो केवल मुस्कुराहट और खुशी से रक्तचाप, हृदय संबंधी समस्याएं, अवसाद के साथ आत्महत्या की प्रवृत्ति को भी काफी कम कर देती है। केजीएमयू के मानसिक रोग विभाग के विशेषज्ञ डॉ. आदर्श त्रिपाठी ने बताया कि सुख, दुख, गुस्सा, नाराजगी, डर सभी इमोशनल स्टेट्स (भावात्मक स्थितियों) का असर दिमाग पर पड़ता है। इनकी वजह से दिमाग में रसायनिक बदलाव आते हैं।
- फोटो : डेमो
यह न्यूृरो केमिकल्स संवेदनाओं को प्रभावित करते हैं। इसका शरीर पर भी असर पड़ता है, लेकिन जब व्यक्ति मुस्कुराता है तो खुशी से शारीरिक परिस्थितियां बदल जाती है।दिमाग की कार्यक्षमता बेहतर होती है साथ ही मेमोरी भी अच्छी हो जाती है। हालात चाहे कुछ भी हों अगर व्यक्ति आंतरिक रूप से अपनी इमोशनल परिस्थितियों को बदलकर मुस्कुराता है तो उसे जीवन सकारात्मक दिखाई देने लगता है। वो कभी अवसाद ग्रस्त नहीं हो सकता। अवसाद के साथ ही उसमें भूलने की बीमारी, तनाव के साथ अन्य मानसिक बीमारियों की संभावनाएं कम होती हैं।
heart attack
दिल को भी स्वस्थ रखती है ‘मुस्कान’
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के हृदय रोग विशेष डॉ. बीआर जायसवाल ने बताया कि अगर व्यक्ति मुस्कु राता रहता है तो उसे हृदय संबंधी रोग होने की संभावना कम होती है। वहीं अगर व्यक्ति तनाव में रहता है तो शरीर में मौजूद कैटेकॉलअमाइन हार्मोंस विपरीत प्रभाव डालते हैं, जिससे रक्तचाप व शुगर बढ़ जाती है। दिल की बीमारियों को दूर करने के लिए किसी भी हालात में खुद को खुश और संतुष्ट रखना जरूरी है। इसके लिए काम के साथ खुद को भी थोड़ा समय दें। दिल को सुरक्षित रखने के लिए सही डाइट व व्यायाम जितना जरूरी हैं उतना ही खुश रहना भी जरूरी है।

डेमो
....ताकि खूबसूरत बनी रहे आपकी मुस्कान
केजीएमयू के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. पवित्र रस्तोगी ने बताया कि एक खूबसूरत मुस्कान के लिए दांतों का साफ-सुथरा और सुरक्षित होना बेहद जरूरी है। गंदे दिखने और बीमारी से ग्रस्त दांत अक्सर चेहरे की मुस्कान छीन लेते हैं। ऐसे में दांतों का खयाल रखना जरूरी हैं।

ऐसे रखें दांतों का खयाल
- हर रोज दो बार ब्रश करें
- रात में सोने से पहले ब्रश जरूर करें
- जीभ को भी अच्छे से साफ करें
- हर छह माह पर दांतों की स्क्रीनिंग (जांच) जरूर कराएं
- चॉकलेट और चिपकने वाले खाने से परहेज करें
- मसूढ़ों में खून, दर्द जैसे लक्षण हों तो बिना देरी डॉक्टर को दिखाएं
- बच्चे को पहला दांत आते ही ब्रश कराना शुरू कर दें
- शिशु को अंगूठा चूसने से बचाएं
- फाइबर रिच डाइट लें
- मटर के दाने के बराबर ही टूथ पेस्ट इस्तेमाल करें