फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खरीदारों से सराफा बाजार गुलजार, मंगलसूत्र और करवा बिखेर रहे चमक, यहां देखें- गहने और उनकी कीमत

Tue, 03 Nov 2020 12:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 03 Nov 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
ladies are buying jewellery and karwa for karwa chauth in lucknow
खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
सराफा बाजार करवाचौथ पर्व के खरीदारों से गुलजार है। महिलाएं सोने-चांदी और डायमंड के गहने खरीदने के लिए उमड़ रही है। इससे सराफा कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। सोमवार को हजरतगंज, अमीनाबाद, आलमबाग, आशियाना, चौक, महानगर, भूतनाथ मार्केट, गोमती नगर स्थित सराफा शोरूम पर महिलाओं की दोपहर बाद से देर शाम तक खूब भीड़ रही। महिलाओं ने करवा, मंगलसूत्र के साथ पायल, बिछिया, नाक कील, अंगूठी और झुमकी की खूब खरीदारी की। सबसे ज्यादा डिमांड हल्के वजन के गहनों की रही। कारोबारियों का कहना कि काफी समय के बाद चांदी के करवा की डिमांड बढ़ी है। करवा की जिस तरीके से बिक्री हो रही उससे महिलाओं की डिमांड को पूरा करना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल, बाजार में सीमित मात्रा में चांदी के करवे उपलब्ध है। 


 
ladies are buying jewellery and karwa for karwa chauth in lucknow
करवा खरीदती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
3200 रुपये में चांदी का करवा
चौक सर्राफा कारोबारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि उनके शोरूम में 3200 रुपए कीमत का चांदी का करवा उपलब्ध है। वहीं, सबसे भारी एक किलो वजनी करवा भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 62000 रुपये है। सिद्धार्थ ने बताया कि सर्वाधिक चांदी का करवा 250 ग्राम से 500 ग्राम वजन का पिछले दो दिन से खूब बिक रहे हैं।  
 
ladies are buying jewellery and karwa for karwa chauth in lucknow
किशन बिष्ट - फोटो : अमर उजाला
डिजाइनर गहनों की चाहत 
कुर्सी रोड टेढ़ी पुलिया स्थित कुमायूं ज्वैलर्स के मुखिया किशन बिष्ट ने बताया कि करवाचौथ पर्व के लिए महिलाएं बीते रविवार से उमड़ना शुरू हुई है। इन महिलाओं की चाहत कम कीमत में डिजाइनर गहनों की है, जो उनके शोरूम में उपलब्ध है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
ladies are buying jewellery and karwa for karwa chauth in lucknow
अमित रस्तोगी - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं को लुभा रहे हैं डायमंड के हल्के गहने
महानगर स्थित मोहन श्याम कल्याण दास फर्म के अमित रस्तोगी ने बताया कि करवाचौथ पर्व के चलते पिछले कई दिनों से अच्छा व्यापार चल रहा है। इस दौरान सोने, चांदी और डायमंड के हल्के वजन के गहने बिक रहे हैं, जिनमें नाक कील, बिछिया, पायल, अंगूठी, मंगलसूत्र शामिल हैं।  
 
विज्ञापन
ladies are buying jewellery and karwa for karwa chauth in lucknow
शिव कुमार - फोटो : अमर उजाला
उम्मीद से अधिक बिक रहे चांदी के करवे
कानपुर रोड बारा बिरवा के निकट स्थित आभूषण केंद्र शोरूम के मुखिया शिवकुमार ने बताया दो दिन से जितने चांदी के करवा की डिमांड बढ़ी है, उसकी उम्मीद उनको नहीं थी। पिछले साल के मुकाबले इस साल चांदी के करवा अधिक बिक रहे हैं।     

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed