फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना योद्धाः गांव-गांव तक कोविड केयर के लिए तैयार मेडिकोज की ये युवा फौज, जानें- कैसे लें हेल्प

Tue, 11 May 2021 05:21 PM IST
ishwar ashish रोली खन्ना, अमर उजाला, लखनऊ
रोली खन्ना, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 May 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Know about youth medoicos working for covid care.

कोरोना के खिलाफ जंग में टेलीमेडिसन हेल्पलाइन के जरिए गांव-गांव तक चिकित्सकीय परामर्श व आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने की एक अनूठी पहल शुरू की है, शहर के इन युवा डाक्टरों की टीम ने।



इसके तहत पहले चरण में उत्तर प्रदेश के छह पिछड़े जिलों में तहसील स्तर से ही हेल्पलाइन शुरू कर दी गई है। सीतापुर और सोनभद्र में दो-तीन दिन में ये सेवा शुरू हो जाएगी। आइए जानते हैं इस सेवा को शुरू करने वाले कोरोना योद्धा डाक्टरों के बारे में। साथ ही जानते हैं किस तरह लिया जा सकता है इन सेवाओं का लाभ।

Know about youth medoicos working for covid care.
भूपेंद्र सिंह व अनुराग अग्रवाल। - फोटो : amar ujala
इन्होंने की पहल
यूथ आफ मेडिकोज, नेशनल मेडिकोज आरगेनाइजेशन और यूथ इन एक्शन इंडिया ने मिलकर इसे शुरू किया है। इसका प्रस्ताव तैयार करने वाले यूथ आफ मेडिकोज के मुख्य सलाहकार व यूथ इन एक्शन के राष्ट्रीय महासिचव डॉक्टर भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि सह संयोजक के रूप में डॉक्टर विवेक सोनी, डॉक्टर प्रभात पांडेय, प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर अनुराग अग्रवाल व अमूल्य राय का इस प्रोजेक्ट को शुरू करने में अहम योगदान है।
Know about youth medoicos working for covid care.
विवेक सोनी। - फोटो : amar ujala

सोशल मीडिया पर आह्वान, तीन दिन में 1800 युवाओं की ट्रेनिंग पूरी
डॉक्टर भूपेन्द्र ने बताया कि दो दिन पहले फेसबुक के जरिए इसका आह्वान किया गया और दो दिन में 1500 और सोमवार को 300 और युवा जुड़े। जिनकी ट्रेनिंग पूरी हो गई। इस हेल्पलाइन तक पहुंच आसान बनाने के लिए सोमवार को एक वेबसाइट भी लान्च कर दी गई है, जहां एक क्लिक पर अपने जिले की तहसील में शुरू हुई हेल्पलाइन से मदद ली जा सकती है। यही वो टीम है जिसने पिछले साल कोविड की लहर के बीच बतौर हेल्पलाइन एक सेंट्रलाइज्ड नंबर जारी किया था और लोगों को ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श सेवा शुरू की थी। वेबसाइट पर सभी जिलों के कोविड केयर प्रोवाइडर के नंबर अपेडट कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about youth medoicos working for covid care.
अमूल्य रॉय। - फोटो : amar ujala

सबसे बड़ी टेलीमेडिसन सेवा का दावा
डॉक्टर भूपेन्द्र व उनकी टीम ने बताया कि छह जिले जिनमें ये सेवा शुरू की गई है वे हैं सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी और बहराइच। हेल्पलाइ पर कोविड के माइल्ड केस का इलाज़ बताया जायेगा और साथ ही मोडरेट केस की पहचान करना और अस्पताल पहुचने से पहले तक घर पर हर सम्भव इलाज़ के बारे में बताया जाएगा। डाक्टर भूपेन्द्र के मुताबिक, ये अब तक की सबसे बड़ी टेलीमेडिसन सेवा है।

विज्ञापन
Know about youth medoicos working for covid care.
प्रभात पांडेय। - फोटो : amar ujala

छात्रों से लेकर विशेषज्ञ डाक्टरों के पैनल से भी मिलेगी मदद
डॉक्टर भूपेन्द्र ने बताया कि पांच स्तरीय टीम काम करेगी। छात्र, टेली कंस्लटेंट, जूनियर डॉक्टर, एमडी और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल भी सलाह देगा। नीचे दी गई वेबसाइट www.telemedindia.in पर जाएं। अपने जिले पर क्लिक करें, वहां हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed