Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Staff should take ventilator alarms seriously: Dr. Avinash

वेंटिलेटर के अलार्म को गंभीरता से ले स्टाफ : डॉ. अविनाश

Sun, 22 Nov 2026 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Staff should take ventilator alarms seriously: Dr. Avinash
केजीएमयू में हुआ कार्यक्रम।
लखनऊ। केजीएमयू के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. अविनाश अग्रवाल ने नर्सों को वेंटिलेटर के अलार्म की वजह पहचानने और इसे गंभीरता से लेने की सलाह दी है। शनिवार को केजीएमयू के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर राष्ट्रीय प्रिसिजन मेडिसिन एंड इंटेंसिव केयर सम्मेलन उन्होंने कहा कि नर्स वेंटिलेटर के अलार्म के संकेतों को समझकर मरीज की स्थिति जांचें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर को तत्काल सूचना दें। इंटेंसिव केयर में नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए आधुनिक आईसीयू में उनकी क्षमता बढ़ाने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण भी जरूरी है।
विज्ञापन

डॉ. अविनाश ने बताया कि आईसीयू में वेंटिलेटर का अलार्म बजते ही मरीज और तीमारदार घबरा जाते हैं। ऐसे में नर्सिंग पेशेवरों के लिए अलार्म की वजह पहचानना और समय रहते समाधान करना बेहद जरूरी है। वेंटिलेटर की ट्यूब मुड़ने, सांस की नली में बलगम जमा होने, मरीज के सांस लेने में परेशानी या मशीन के दबाव में बदलाव से अलार्म बज सकता है। कार्यशाला में मैकेनिकल वेंटिलेशन की निगरानी, हीमोडायनामिक मॉनीटरिंग और वैसोप्रेसर दवाओं के इस्तेमाल की जानकारी भी दी गई। संक्रमण की रोकथाम, सेंट्रल लाइन और वेंटिलेटर केयर बंडल, सेप्सिस की शुरुआती पहचान, आर्टेरियल ब्लड गैस और ईसीजी की व्याख्या पर भी प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed