{"_id":"5fc77d0a8ebc3e9bdb0e4b8a","slug":"know-about-the-party-queens-of-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुछ ऐसी हैं लखनऊ की पार्टी क्वींस, जिनके आने से बढ़ जाती है रौनक, फैमिली वाली फीलिंग देने में हैं माहिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ ऐसी हैं लखनऊ की पार्टी क्वींस, जिनके आने से बढ़ जाती है रौनक, फैमिली वाली फीलिंग देने में हैं माहिर
Wed, 02 Dec 2020 05:10 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 02 Dec 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
अनीषा खन्ना, वंदिता अग्रवाल, हीना नदीम
- फोटो : अमर उजाला
चेहरे पर मुस्कान...। आत्म विश्वास से लबरेज... और अपने संगठन की हर सदस्य को मुस्कुराते रखने की अनोखी अदा...। जी हां, शहर की तमाम संस्थाओं और संगठनों में एक शख्स ऐसा मिल ही जाएगा, जिसके होने से किसी भी कार्यक्रम में जान आ जाती है। संगठन का हर सदस्य इनके आने का बेसब्री से इंतजार करता है। अपनी आत्मविश्वास भरी मुस्कान से हर मुश्किल काम को चुटकियों में अंजाम देने वाली इन महिलाओं का भले ही संगठन में ऊंचा पद न हो, लेकिन कभी दूसरों को निराश नहीं करतीं। तो आइये मिलते है लखनऊ की ऐसी ही महिला शख्सियतों से जिनके आने से पार्टी की रौनक बढ़ जाती है...।
Trending Videos
प्रीति कुमार
- फोटो : अमर उजाला
इनकी रचनात्मकता के सभी कायल
इनर व्हील क्लब प्रेरणा की सदस्य प्रीति कुमार होम मेकर होने के साथ-साथ ये कलाकार भी हैं। इन्हें पेंटिंग के अलावा रनिंग का शौक हैं। ये सोशल वर्क को अपनी ड्यूटी समझती हैं। सात साल से इनर व्हील क्लब प्रेरणा से जुड़ी हैं। इनकी साथी सदस्य, पदाधिकारी कहती हैं कि क्लब का लोगो बनाना हो या फिर अन्य कोई क्रिएटिव काम हो, बस प्रीति को बता देने भर से वह झट तैयार हो जाता है। एक तरह से क्लब को रचनात्मक आधार देने में प्रीति का बड़ा योगदान है। क्लब का कोई भी काम इनके बगैर अधूरा है।

अनीषा खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
फैमिली वाली फीलिंग देने में माहिर
अनीषा खन्ना जैन लेडीज सर्किल के तीसरे सर्किल की चेयरपर्सन हैं। कभी आंखों की सुरक्षा तो कभी किड्स कैंसर को लेकर उनके प्रयास लोगों द्वारा सराहे जाते हैं। इसके अलावा वे क्लब के सदस्यों के बीच परिवार जैसे अहसास को बनाए रखने के लिए भी जानी जाती हैं। सदस्यों के लिए बेबी शावर जैसे आयोजन ऑनलाइन करने और करवाने में भी वे पीछे नहीं रहीं। कोविड के दौरान जब लोग एक-दूसरे से मिलने से मजबूर रहे, घरों में सीमित हो गए तो अनीषा ने पति के साथ मिलकर एक कोशिश शुरू की। सर्किल के सभी सदस्यों के जन्मदिन पर केक और कार्ड उन तक पहुंचाया।

वंदिता अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट तरीके से देती हैं काम को अंजाम
वंदिता अग्रवाल फिक्की फ्लो की इवेंट हेड हैं। कहती हैं, डांस का शौक है। इसके अलावा वो काम अच्छा लगता है, जिससे दूसरों को खुशी मिलती हो। फ्लो की सदस्य बताती हैं कि वंदिता काम के ढेर नहीं लगाती, बल्कि स्मार्ट तरीके से हर काम को अंजाम देती हैं। कहती हैं कि हाल ही में सब को जूम का इस्तेमाल करना सिखाया। इसके अलावा ऑनलाइन आयोजन से जुड़े सभी काम बखूबी संभाल रही हैं।

हीना नदीम
- फोटो : अमर उजाला
अनूठी है इनकी एंकरिंग
बीइंग ए विमेन फाउंडेशन की सेक्रेटरी और ट्रेजरार हीना नदीम को डांस और गाने का शौक है। बागवानी और किताब पढ़ना अच्छा लगता है। संस्था के कार्यक्रमों में इनकी मौजूदगी एक नया रंग भर देती है। साथी सदस्यों व पदाधिकारियों का कहना है कि हीना की एंकरिंग के बिना हमारा कोई भी कार्यक्रम अधूरा है। इनका शायराना अंदाज माहौल को खुशनुमा बना देता है।