फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धार्मिक ग्रंथों में मिलता है महादेव के इस मंदिर का वर्णन, अद्भुत है इसकी महिमा, तस्वीरें

Tue, 14 Aug 2018 09:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 14 Aug 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
know about chandrakeshwar mahadev
चंद्रकेश्वर महादेव - फोटो : amarujala
चंद्रकेश्वर महादेव ऐतिहासिक चंद्रिका देवी मंदिर परिसर के पास विराजमान है। मां चंद्रिका के दर्शन के बाद भोले की आराधना जरूर करते हैं। सदियों पुराने इस मंदिर को लेकर ग्रामीणों की मान्यता है कि बाबा की कृपा से सभी भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। बाबा को मात्र जलाभिषेक करने से ही वे प्रसन्न हो जाते हैं।
know about chandrakeshwar mahadev
चंद्रकेश्वर महादेव - फोटो : amarujala
बाबा चंद्रकेश्वर महादेव की विशालकाय प्रतिमा चंद्रिका देवी मंदिर स्थित कुंड के बीच में स्थापित है। चंद्रकेश्वर महादेव का उल्लेख कई धार्मिक ग्रंथाें में भी मिलता है। चंद्रिका देवी मंदिर में मां की पूजा करने के साथ ही भक्तगण बाबा की भी आराधना करते हैं। 
know about chandrakeshwar mahadev
चंद्रकेश्वर महादेव - फोटो : amarujala
बाबा के विराजने को लेकर भक्त कहते हैं कि चंद्रिका देवी मंदिर आने वाले भक्तों ने जब बाबा की पूजा करने का मन किया तो महादेव की प्रेरणा से वे भक्तों की इस इच्छा का भी पालन करने प्रगट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
know about chandrakeshwar mahadev
चंद्रकेश्वर महादेव - फोटो : amarujala
इस मंदिर में सावन, शिवरात्रि सहित विभिन्न अवसरों पर कई धार्मिक आयोजन होते हैं। मां चंद्रिका देवी की सुबह-शाम होने वाली महाआरती के साथ बाबा की भी आरती की जाती है।
विज्ञापन
know about chandrakeshwar mahadev
अरुण सिंह - फोटो : amarujala
बाबा की कृपा से मुझे सब कुछ मिला
बीकेटी कस्बे के देवरई खुर्द निवासी अरुण सिंह बताते हैं कि बचपन से ही बाबा चंद्रकेश्वर महादेव की पूजा करता आ रहा हूं। सावन मास के हर सोमवार को बाबा का अपने हाथों से फूलों से शृंगार करता हूं। बाबा की कृपा से सिर्फ मेरी ही नहीं परिवार के हर सदस्य की हर मनोकामना पूरी होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed