फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: SP’s Kanti Singh wrests Graduates’ MLC seat from BJP after six years; marks the family’s fourth victory in

यूपी: सपा की कांति सिंह ने छह साल बाद छीनी भाजपा से स्नातक एमएलसी सीट, 24 साल में परिवार की चौथी जीत

Thu, 29 Oct 2026 08:36 AM IST
Akash Dwivedi समीउद्दीन नीलू, लखनऊ
समीउद्दीन नीलू, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 29 Oct 2026 08:36 AM IST
सार

लखनऊ स्नातक एमएलसी सीट पर सपा प्रत्याशी कांति सिंह ने भाजपा को हराकर छह साल बाद वापसी की। उनके परिवार ने 24 साल में चौथी बार यह सीट जीती। कांति सिंह ने युवाओं को रोजगार, करियर काउंसलिंग और शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने का भरोसा दिया। उन्होंने बेरोजगारों और शिक्षकों के हित में काम करने की बात कही।

विज्ञापन
UP: SP’s Kanti Singh wrests Graduates’ MLC seat from BJP after six years; marks the family’s fourth victory in
24 साल में परिवार की चौथी जीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर 24 साल में चौथी बार डॉ. एसपी सिंह के परिवार ने जीत दर्ज की है। वर्ष 2002 और 2008 में डॉ. एसपी सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की थी। 2014 में उनकी पत्नी कांति सिंह ने भी सीट पर कब्जा जमाया। 2020 में भाजपा प्रत्याशी से हारने के बाद इस बार सपा के टिकट पर मैदान में उतरीं कांति सिंह ने वापसी करते हुए भाजपा से सीट छीन ली।

विज्ञापन

 

Trending Videos

तीन जीत के बाद 2020 में मिली थी हार

डॉ. एसपी सिंह ने वर्ष 2002 में करीब 1,500 मतों के अंतर से पहली जीत दर्ज की थी। 2008 में जीत का अंतर बढ़कर करीब 5,500 मत हो गया। वर्ष 2014 में कांति सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीती थीं और करीब 9,700 मतों से जीत हासिल की थी। हालांकि, 2020 के चुनाव में उन्हें भाजपा प्रत्याशी से करीब छह हजार मतों से हार का सामना करना पड़ा था। छह साल बाद उन्होंने सपा के टिकट पर जीत दर्ज कर सीट फिर परिवार के पास पहुंचा दी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

हार से दोगुने से अधिक अंतर से जीत

मतगणना के आठवें चक्र तक कांति सिंह को 51,168 और भाजपा प्रत्याशी ई. अवनीश कुमार सिंह को 36,313 मत मिले थे। इस चरण में कांति सिंह 14,855 मतों से आगे थीं। अंतिम परिणाम में उनकी जीत का अंतर 15 हजार से अधिक रहा।

 

विज्ञापन

युवाओं को रोजगार से जोड़ना प्राथमिकता

जीत के बाद कांति सिंह ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, करियर काउंसलिंग मजबूत करने और शिक्षा का बेहतर माहौल बनाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में सपा सरकार बनने पर स्नातक बेरोजगारों को रोजगार भत्ता देने और वित्तविहीन शिक्षकों को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। उनके पति एवं प्रतापगढ़ से सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह ने मतगणना निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed