{"_id":"5db120b88ebc3e012d681ae9","slug":"kamlesh-tiwari-murder-case-audio-viral-of-ashfaq-conversation-with-family-members","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमलेश तिवारी हत्याकांड में सबसे बड़ा सच, गिरफ्तार नहीं सरेंडर हुए आरोपी, वायरल ऑडियो से खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश तिवारी हत्याकांड में सबसे बड़ा सच, गिरफ्तार नहीं सरेंडर हुए आरोपी, वायरल ऑडियो से खुलासा
Thu, 24 Oct 2019 09:25 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 24 Oct 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
कमलेश तिवारी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला/सोशल मीडिया
हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी अशफाक का उसके घर से बातचीत करने का ऑडियो वायरल हुआ है। इस बातचीत से तो यह लग रहा है कि कमलेश तिवारी की हत्या के आरोपी अशफाक व मोईनुद्दीन की गिरफ्तारी नहीं हुई बल्कि उन्होंने गुजरात एटीएस के सामने समर्पण किया।
kamlesh tiwari murder case
- फोटो : पीटीआई
इस ऑडियो से यह भी साफ हो रहा है कि शाहजहांपुर पहुंचे दोनों आरोपी पहले लखनऊ आने वाले थे पर अशफाक के पिता व उसकी पत्नी के दबाव में वे गुजरात पहुंच गए। बातचीत में यह भी साफ हो रहा है कि अशफाक के परिवार के सदस्य गुजरात एटीएस के संपर्क में थे और परिवारवालों से गुजरात एटीएस संपर्क में थी व आरोपियों को गुजरात ही बुलाने की कोशिश की जा रही थी।
kamlesh tiwari murder case
- फोटो : पीटीआई
ऐसे में यह भी अंदेशा हो रहा है कि आरोपी और उनके परिवारी जन यूपी पुलिस के एनकाउंटर से बचना चाह रहे थे। इसी वजह से उसे गुजरात बुलाया जा रहा था। इससे यह तो पुख्ता हो गया है कि शाहजहांपुर में एक होटल के सामने सीसीटीवी फुटेज में देखे जाने वाले यही दोनों आरोपी थे। दो दिन पहले तक यूपी एटीएस सीसीटीवी फुटेज को लेकर बहुत मुतमईन नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलेश तिवारी हत्याकांड
- फोटो : ANI
अशफाक व उसके घरवालों के संवाद से गुजरात एटीएस के आरोपियों को गिरफ्तार करने के दावे पर तो सवाल उठ ही रहे हैं साथ ही यूपी पुलिस पर भी गुजरात पुलिस की कहानी को सही ठहराने की वजह से सवालिया निशान लग रहा है। जो ऑडियो वॉयरल हुआ है उसके संवाद यह हैं।
विज्ञापन
कमलेश तिवारी हत्याकांड का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
अशफाक की पत्नी : हैलो
अशफाक : हा सलाम वाले कुम
पत्नी : वाले कुम सलाम
अशफाक : हां आमिन
पत्नी : कहां हो मेरी जान कहां हो
अशफाक : हम लोग कल लखनऊ पहुंच जाएंगे, बराबर, तो पापा को बोल दो
पत्नी : पर प्लीज तुम यहां आ जाओ वहां क्यूं जा रहे हो
अशफाक : वहां जाना पड़ेगा
पत्नी : हां तो ठीक है न हम यहां से प्रोसेस करेंगे, हम सब कर के रखे हैं तुम्हारे लिए, प्लीज यहां आ जाओ न
अशफाक : पासिबल ही नहीं है
पत्नी : क्यूं पासिबल नहीं है
अशफाक : पप्पा
पत्नी : हां हैं पप्पा अभी हमारे साथ, दें पापा को, दें पापा को, बात करोगे
अशफाक : हां दो
पापा : सलाम वाले कुम बेटा
अशफाक : वाले कुम सलाम
अशफाक : हा सलाम वाले कुम
पत्नी : वाले कुम सलाम
अशफाक : हां आमिन
पत्नी : कहां हो मेरी जान कहां हो
अशफाक : हम लोग कल लखनऊ पहुंच जाएंगे, बराबर, तो पापा को बोल दो
पत्नी : पर प्लीज तुम यहां आ जाओ वहां क्यूं जा रहे हो
अशफाक : वहां जाना पड़ेगा
पत्नी : हां तो ठीक है न हम यहां से प्रोसेस करेंगे, हम सब कर के रखे हैं तुम्हारे लिए, प्लीज यहां आ जाओ न
अशफाक : पासिबल ही नहीं है
पत्नी : क्यूं पासिबल नहीं है
अशफाक : पप्पा
पत्नी : हां हैं पप्पा अभी हमारे साथ, दें पापा को, दें पापा को, बात करोगे
अशफाक : हां दो
पापा : सलाम वाले कुम बेटा
अशफाक : वाले कुम सलाम