{"_id":"636372b0f737c14af23b2bfd","slug":"kamal-mishra-became-sultan-to-marry-a-millionaire-actress-then-tried-to-kill-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यकीन और जिस्म को दिए जख्म: नाम-धर्म बदल अभिनेत्री से निकाह...इरादों को भांप न पाई वो, फिर भरोसे का हुआ कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यकीन और जिस्म को दिए जख्म: नाम-धर्म बदल अभिनेत्री से निकाह...इरादों को भांप न पाई वो, फिर भरोसे का हुआ कत्ल
Thu, 03 Nov 2022 02:21 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 03 Nov 2022 02:21 PM IST
विज्ञापन
आरोपी कमल
- फोटो : अमर उजाला
देहाती डिस्को के प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्र की करतूतें एक-एक कर सामने आ रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के लिए जालसाज ने करोड़पति एक्ट्रेस यास्मीन को प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद धर्म बदला और मो. सुल्तान शेख बनकर निकाह किया। फिल्मों में पत्नी से करोड़ों रुपये लगवाए। यही नहीं, निवेश का लालच देकर पत्नी के परिचितों से लाखों की ठगी की। यास्मीन को शक हुआ तो पत्नी व उसके कई दोस्तों पर 50 लाख की रंगदारी का केस गोमतीनगर थाने में दर्ज करा दिया। इस बीच मुंबई की अंबोली थाने की पुलिस ने उसे पत्नी को कुचलकर मारने की कोशिश में 20 अक्तूबर को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी होने के बाद लखनऊ में कई लोगों ने पुलिस से ठग कमल की शिकायत की है।
आरोपी ने इसी कार से पत्नी की जान लेने की कोशिश की थी
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, मूलरूप से गोंडा का रहने वाला कमल किशोर मिश्र लखनऊ में गोमतीनगर के एल्डिको ग्रीन में रहता है।
आरोपी गाड़ी लेकर जाते हुए सीसीटीवी में कैद
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी यास्मीन व बच्चे उसके साथ यहां रहते थे। यास्मीन का मुंबई के अंबोली इलाके के एक अपार्टमेंट में फ्लैट है। पड़ताल में सामने आया कि कमल ने 2014 में यास्मीन से निकाह करने के लिए इस्लाम कुबूला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी से कुचलने की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में रजिस्टर्ड शपथ पत्र भी कोर्ट में दाखिल किया था। इसमें लिखा है कि उसने इस्लाम धर्म कुबूला है और नया नाम मो. सुल्तान शेख है। इसकी पुष्टि बांद्रा के काजी इस्लाम ने की।
विज्ञापन
कार के पहिए के नीचे पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
एक अन्य शपथ पत्र में काजी इस्लाम ने स्वीकारा कि कमल किशोर ने इस्लाम स्वीकारने का प्रस्ताव दिया था। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, इस संबंध में दस्तावेज मिलते ही इसकी भी जांच की जाएगी। फिलहाल कमल किशोर जेल में है।