वक्त घबराने का नहीं, बल्कि अपने कंफर्ट जोन से बाहर आकर नई संभावनाओं की ओर देखने का है। कोरोना के चलते जिस तरह से काम करने के तरीके बदले हैं, उसके कारण कंपनियों की जरूरत भी बदली है। इन जरूरतों के हिसाब से युवाओं को अपने आपको अपग्रेड करना ही होगा। सबसे पहली जरूरत इस बात की है कि बहुत ज्यादा बदलाव से पहले जो भी आप कर रहे हैं, उसे तकनीक से जोड़ें। जितना अधिक आप अपने आपको डिजिटल साधनों के इस्तेमाल में योग्य बनाएंगे, उतना ही बेहतर कॅरियर और रोजगार आपको मिल सकेगा। यह निष्कर्ष गुरुवार को आयोजित जिंदगी मास्टर क्लास सीजन-2 की वेबिनार में सामने आया है। इसका आयोजन अमर उजाला व यूनिसेफ द्वारा किया जा रहा है, जिसका फेसबुक लाइव भी किया गया।
{"_id":"5f92acee8ebc3e9bce614319","slug":"jindgi-master-class-season-2-amar-ujala-and-unicef-webinar-series-on-career-and-jobs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिंदगी मास्टर क्लास सीजन-2: जो भी कर रहे हैं, उसे तकनीक से जोड़ें, अवसरों की कमी नहीं रहेगी, विशेषज्ञों ने दिए ये टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी मास्टर क्लास सीजन-2: जो भी कर रहे हैं, उसे तकनीक से जोड़ें, अवसरों की कमी नहीं रहेगी, विशेषज्ञों ने दिए ये टिप्स
Fri, 23 Oct 2020 03:44 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 23 Oct 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
प्रो. विनय कुमार पाठक, डॉ अमृता दास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो. विनय कुमार पाठक
- फोटो : अमर उजाला
अब आत्मनिभर्रता की ओर बढ़ना जरूरी
वेबिनार में मौजूद डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि पहले हमारा फोकस वैश्वीकरण पर था, जहां से जो मिल रहा था वहां से वो चीजें ले रहे थे। अब हम आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहे हैं। आत्मनिर्भरता को पूरे विश्व ने माना है। वहीं, इंडस्ट्री में 4.0 का जो क्रांतिकारी बदलाव आया है, उसने लोगों की सोच बदल गई है। अब डिजिटल, ऊर्जा सेक्टर में मांग बढ़ेगी, यानी रोजगार की जरूरत बदल गई है।

डॉ अमृता दास
- फोटो : अमर उजाला
पावर ऑफ नाउ को समझने की जरूरत
वेबिनार की दूसरी पैनलिस्ट डॉ. अमृता दास ने कहा कि हमें पावर ऑफ नाउ को समझने की जरूरत है। यानी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके कैसे खुद के लिए सफलता के अवसर पैदा कर सकते हैं। लॉकडाउन में कई लोगों ने ऐसा किया भी है। दूसरी सबसे बड़ी बात कि आपको अपनी पहचान बनाने के लिए अपनी रुचि को समझना होगा और उसी के अनुसार कॅरियर बनाना होगा। हेल्थ, हॉस्पिटैलिटी, कम्युनिटी सर्विस में कॅरियर एक बेहतर विकल्प होगा। जो भी कर रहे हैं उसे तकनीक से जोड़ना फायदेमंद होगा और इसमें वैश्विक रुचि भी है।

जिंदगी मास्टर क्लास
- फोटो : अमर उजाला
‘मैं हूं कोरोना योद्धा’ प्रतियोगिता में हिस्सा लें, पुरस्कार जीतें
जिंदगी मास्टर क्लास सीजन-2 के तहत ‘मैं हूं कोरोना योद्धा’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यदि आपको लगता है कि कोरोना काल में आपके सामने कोई बड़ी समस्या आई और आपने उसका सफलता पूर्वक समाधान कर लिया है तो आप इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। आपको करना यह है कि एक मिनट तक का वीडियो बनाकर मेल करें।

प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
इन बातों का रखें ध्यान
वीडियो में पहले अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर बताएं।
इसके बाद बताएं कि कोविड के दौरान कौन सी समस्या आई, उसे दूर करने के लिए आपने क्या तरीका अपनाया और उसका असर क्या रहा। आपने सामुदायिक सेवा किस तरह से की। क्या आपकी मदद से किसी को बहुत बड़ा संबल मिला।
वीडियो को नीचे दी गई मेल आईडी पर भेजें
lko-cityreporter@lko.amarujala.com
अंतिम तारीख 31 अक्तूबर शाम छह बजे तक