फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्सिंग रिंग में उतरे एक्टर जिमी शेरगिल, ...तो दिखा ऐसा अंदाज, तस्वीरें

Sun, 07 Jan 2018 09:57 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 07 Jan 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
 jimmy shergil with mukkebaz team in lucknow.

एक्टर जिमी शेरगिल बॉक्सिंग रिंग में थे। यहां उनका अलग अंदाज दिखा। उन्होंने खेलों से जुड़े अपने अनुभव बताए। दरअसल, शनिवार को वो अपनी आने वाली फिल्म मुक्काबाज के प्रमोशन के लिए लखनऊ में थे। वो फिल्म की स्टार कॉस्ट के साथ शहर में सबसे पहले साई सेंटर पहुंचे। उनके साथ फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप, रवि किशन, विनीत सिंह, अभिनेत्री जोया हुसैन भी मौजूद थीं।

 jimmy shergil with mukkebaz team in lucknow.

जिमी शेरगिल ने बताया कि इस फिल्म में मेरा किरदार अब तक का सबसे ‌का सबसे नकारात्मक चरित्र है। मैं एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका में हूं जो अब राजनीति में है, लेकिन पहले बॉक्सर था और बॉक्सिंग के दौरान एक आंख मुक्के से फूट चुकी है।

 jimmy shergil with mukkebaz team in lucknow.

रवि किशन ने बताया कि फिल्म में मेरी भूमिका कोच की है। मुख्य भूमिका निभा रहे वाराणसी के विनीत सिंह ने बताया कि वे बास्केटबॉल खिलाड़ी है और कश्यप की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। विनीत ने बताया कि मैं खेल जगत की राजनीति को करीब से देखा है। अभिनेत्री जोया ने बताया कि वह इसमें गूंगी है, लेकिन मेरी संकेत भाषा को दर्शक आसानी से समझ सकेंगे। मैंने कई अंग्रेजी फिल्में की हैं। यह मेरी पहली हिंदी फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 jimmy shergil with mukkebaz team in lucknow.

फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप ने कहा कि जिंदगी भी एक रिंग है जिसमें हर पल संघर्ष है। जीतता वही है जो बॉक्सर की तरह लड़ना जानता है। उन्होंने कहा, छोटे-छोटे क्षेत्रों से जो भी खिलाड़ी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उभर सके हैं वे अपने जज्बे के कारण ही उभर सके हैं। हमारी पूरी व्यवस्था ऐसी है जो उन्हें आगे बढ़ने से रोकती है। ‘मुक्काबाज’ का तात्पर्य रिंग में लड़ने वाले बॉक्सर से नहीं, बल्कि सड़क पर संघर्ष करने वाले से है।

विज्ञापन
 jimmy shergil with mukkebaz team in lucknow.

फिल्म की स्टार कास्ट ने असल मुक्केबाजों से देश के लिए मेडल जीतने का आह्वान किया। फिल्म के निर्माता आनंद एल राय, निर्देशक अनुराग कश्यप, एक्टर जिमी शेरगिल, विनीत कुमार सिंह, रवि किशन और एक्ट्रेस जोया हुसैन को एक साथ बॉक्सिंग रिंग में देखकर खिलाड़ी खुद को उनसे मिलने से रोक नहीं पाए। वे भी रिंग में पहुंच गए। यहां तक कि विनीत ने रिंग में खिलाड़ी श्याम भंडारी से दो-दो हाथ भी किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed