यदि आप समय से पहले उम्रदराज दिखने लगे हैं तो तुरंत कटहल का सेवन शुरू कर दें। इसके एंटी ऑक्सीडेंट गुण फायदेमंद होते हैं। यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं, जिससे झुर्रियां, फाइन लाइन्स और सूखेपन की स्थिति कम हो जाती है। इसमें मौजूद विटामिन सी कोलेजन के उत्पादन में सहायक होता है। साथ ही त्वचा में नमी बनाए रखने में फायदेमंद होता है।
आप समय से पहले दिखने लगे उम्रदराज तो इस सब्जी का करें सेवन, होगा फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हींग का इस्तेमाल सिर्फ खाने की खुशबू व स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि बीमारियों को दूर करने में भी किया जाता है। अपच, पेट दर्द, पेट में कीड़े, उल्टी और एसिडिटी जैसी समस्याएं को दूर करने में हींग बेहद कारगर है। पेट में दर्द होने पर हींग को घोलकर नाभि के पास लगाने से राहत मिलती है। पेट दर्द में हींग, काला नमक और अजवाइन को पानी के साथ लेने से आराम मिलता है। अगर इसे गुड़ के साथ मिला कर खाया जाए तो कब्ज की समस्या दूर होती है।
रक्तचाप को संतु्लित रखता है सेंधा नमक
सेंधा नमक सबसे शुद्ध नमक माना जाता है। इसमें बहुत सारे ऐसे तत्व शामिल होते हैं, जो एक शरीर की जरूरत होते हैं। जैसे कि लोहा, कैल्शियम, पोटेशियम और जिंक। सेंधा नमक खराब पाचन में औषधि की तरह काम करता है। ये भूख और गैस दोनों में राहत देता है। शरीर में मौजूद गंदगी और टॉक्सिक मिनरल्स को निकाल देता है और रक्तचाप के स्तर को संतुलित बनाए रखता है।
जावित्री को जायफल की जुड़वा बहन कहा जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अनिद्रा, खून का जमना और अस्थमा में यह काफी फायदेमंद है। जावित्री को पाउडर बनाकर मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। जावित्री दांतों को स्वस्थ बनाए रखता है। मुंह की बदबू के उपचार के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही यह दांतों व मसूड़ों के दर्द को दूर करता है।
अरबी कोलेस्ट्रॉल घटाने और बीपी को नियंत्रित करती है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या वालों को हफ्ते में तीन दिन अरबी की सब्जी खाना फायदेमंद होगा। एक तिहाई उबली अरबी में 320 मिलीग्राम पोटेशियम होता है। इसमें पाया जाना वाला पोटेशियन ब्लड प्रेेशर को नियंत्रित करता है। इसके अलावा शरीर के फैट बर्न को कम करने में भी यह मददगार होता है।