फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ISI एजेंट राशिद का पाकिस्तान पर चौंकाने वाला खुलासा, खूबसूरत लड़कियों की फोटो प्रोफाइल पर...

Wed, 22 Jan 2020 12:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 Jan 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
isi agent rashid BIG Revealing about Pakistan is using Indian mobile numbers for honey trap
isi agent - फोटो : सोशल मीडिया
भारत से गोपनीय सूचनाएं हासिल करने के लिए पाकिस्तान तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। अब वह भारतीय मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर लोगों को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश कर रहा है। चंदौली से पकड़े गए राशिद ने इसका खुलासा किया है। तीन दिनों की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आए राशिद ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे आईएसआई के एक अधिकारी आसिम ने उससे दो भारतीय सिमकार्ड लेने के लिए कहा था। 
isi agent rashid BIG Revealing about Pakistan is using Indian mobile numbers for honey trap
राशिद का पासपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
आसिम ने ताकीद की थी कि सिम अपने नाम से न ले। राशिद ने अपने मोहल्ले के ही दो लड़कों की आईडी लेकर सिमकार्ड लिया और आसिम को इसकी जानकारी दी। पाकिस्तान में बैठे आसिम ने राशिद से ओटीपी लेकर दोनों नंबरों पर व्हाट्स एप एक्टिवेट कर लिया। यानी नंबर भारत का ही था और उसपर व्हाट्स एप पाकिस्तान से संचालित हो रहा था। 
 
isi agent rashid BIG Revealing about Pakistan is using Indian mobile numbers for honey trap
राशिद और उसका पासपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
इस नंबर पर प्रोफाइल फोटो पर खूबसूरत लड़कियों की फोटो लगी है। एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि इन नंबरों से भारतीयों को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश भी की गई। कोई इनकी जाल में फंसा या नहीं यह पता लगाया जा रहा है। उक्त अधिकारी ने बताया कि भारतीय नंबरों लोगों को अपनी जाल में फंसाने में आसानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
isi agent rashid BIG Revealing about Pakistan is using Indian mobile numbers for honey trap
आईएसआई एजेंट राशिद। - फोटो : अमर उजाला।
पूछताछ में राशिद ने बताया कि आईएसआई के लोगों ने उसे राजस्थान के जोधपुर में ऐसे क्षेत्र में एक दुकान लेने को कहा गया था जहां से आर्मी की गाड़ियों का मूवमेंट होता है। इसके लिए हर महीने दुकान पर आने वाले खर्च और एक मुश्त रकम देने का भी वादा किया गया था। 
विज्ञापन
isi agent rashid BIG Revealing about Pakistan is using Indian mobile numbers for honey trap
आईएसआईएस जासूस गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
राशिद ने बताया कि वह बीच में राजस्थान गया भी था लेकिन अजमेर से ही वापस आ गया था। उसने अजमेर में दरगाह की फोटो भी पाकिस्तान में बैठे अपने आका से साझा की थी। फिलहाल एटीएस उसके मोबाइल से मिले डाटा को रिकवर कर अधिक से अधिक जानकारी इकट्ठा कर रही है और राशिद से पूछताछ की जा रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed