फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow massacre: Postmortem report reveals bullet passed through Manas's head, found stuck in Tulika and Divy

लखनऊ हत्याकांड: आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मानस के सिर के पार हो गई थी गोली, तूलिका- दिव्या के शरीर में मिली

Fri, 21 Aug 2026 10:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 21 Aug 2026 10:23 PM IST
सार

Lucknow massacre: दिव्या की बहन प्रज्ञा ने मानस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रज्ञा का आरोप है कि मानस उनकी बहन को प्रताड़ित करता था इसीलिए वह उससे अलग होना चाहती थी।

विज्ञापन
Lucknow massacre: Postmortem report reveals bullet passed through Manas's head, found stuck in Tulika and Divy
दिव्या मिश्रा हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बैंक अफसर मानस, उसकी पत्नी दिव्या और बहन तूलिका के शव का शुक्रवार को डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर बाद दिव्या के बहनोई भरत यादव शव लेकर रवाना हो गए। बैंकुंठ धाम पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता सतीश चंद्र मिश्र ने बेटी को मुखाग्नि दी। उधर, मानस और तूलिका के शव के पोस्टमार्टम में देरी होने से परिजन नाराज हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


परिजनों के हंगामे के बाद चौक और ठाकुरगंज थाने की पुलिस वहां पहुंची और लोगों को शांत कराया। हंगामे के बाद डॉक्टरों के पैनल को फिर से बुलाया गया और दोनों शवों का पोस्टमार्टम शुरू हुआ। शाम को पांच बजे के बाद पुलिस ने मानस के मामा को दोनों के शव सौंप दिए। पोस्टमार्टम हाउस पर दिव्या और मानस के रिश्तेदार एक-दूसरे से दूरी बनाए रखे। मामा अवधेश ने देर शाम भांजे और भांजी की अंतिम संस्कार बैकुंठ धाम पर कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है। सिर में गाली फंसी मिली। वहीं, तूलिका के सिर में भी गोली फंसी थी, जबकि मानस के सिर से गोली आरपार हो गई थी। दिव्या के चेहरे व सिर पर चोट के छह निशान मिले हैं। तीनों का विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। 
विज्ञापन


दिव्या ने पारिवारिक न्यायालय में वाद दायर किया था। इस मामले में 18 अगस्त को कोर्ट में सुनवाई थी। पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर 18 अगस्त को ऐसा क्या हुआ था, जिसके बाद से मानस ने खतरनाक फैसला ले लिया। जानकारी जुटाई जा रही है कि कोर्ट परिसर में दंपति के बीच कहासुनी तो नहीं हुई थी। पुलिस 18 अगस्त को कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तूलिका को अकेला नहीं छोड़ना चाहता था मानस रिश्तेदारों ने बताया कि मानस अपनी बहन से बहुत प्रेम करता था। तूलिका की तबीयत बिगड़ने के बाद वह उसका पूरा ध्यान रखता था। आरोप है दिव्या चाहती थी कि मानस उसके साथ अकेले रहे। वह तूलिका के साथ नहीं रहना चाहती थी। इस बात को लेकर दोनों में कई बार विवाद हुआ था। मानस ने स्पष्ट किया था कि कुछ भी हो जाए वह बहन को अकेला नहीं छोड़ेगा। यही वजह है कि मानस ने पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या से पहले बहन की जान ले ली क्योंकि तूलिका का ध्यान रखने वाला परिवार में कोई और नहीं था।

बहन का आरोप, दिव्या की पिटाई करता था आरोपी

दिव्या की बहन प्रज्ञा ने मानस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रज्ञा का आरोप है कि मानस उनकी बहन को प्रताड़ित करता था इसीलिए वह उससे अलग होना चाहती थी। ऑनलाइन टमाटर मंगाने पर अगर उसमें कोई टमाटर खराब निकल आता था तो उसके लिए भी पिटाई करता था। आरोप है कि फैमिली कोर्ट में काउंसलर के साथ भी मानस की झड़प हुई थी। प्रज्ञा का कहना है कि शादी के अगले ही दिन मानस ने घर के खर्चाें की लिस्ट तैयार कर दिव्या से आधा खर्च उठाने की शर्त रखी थी। पछले एक साल से दिव्या घर का खर्च नहीं उठा रही थी। मानस के नजर में ये चीटिंग हो सकती है। आरोप है कि मानस साइको था लेकिन इतना बड़ा इसका अंदाजा नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed