{"_id":"6a887d470b09c4b5dc079eb0","slug":"up-cm-yogi-said-p-in-sp-s-pda-stands-for-pakistan-akhilesh-s-counter-attack-they-don-t-know-the-multicol-2026-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीएम योगी बोले- सपा के पीडीए में पी का मतलब पाकिस्तान, अखिलेश का पलटवार- ये नहीं जानते बहुरंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीएम योगी बोले- सपा के पीडीए में पी का मतलब पाकिस्तान, अखिलेश का पलटवार- ये नहीं जानते बहुरंग
Fri, 21 Aug 2026 10:01 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 21 Aug 2026 10:01 PM IST
सार
Yogi Adityanath: सपा प्रमुख अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच एक बार फिर से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हुआ है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ व अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है और पीडीए का पी एक दिन पाकिस्तान कर देगी। योगी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर ''हिंदू गौरव दिवस'' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सपा को गिद्ध बताते हुए कहा कि इनके बयानों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सपा का ''पी'' कभी पिछड़ा था, फिर पंडित हो गया। योगी ने कल्याण सिंह के निधन पर सपा मुखिया द्वारा श्रद्धांजलि न देने को दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताया। उन्होंने इसे हर उस हिंदू का अपमान कहा, जो कल्याण सिंह को सनातन मूल्यों और हिंदू गौरव के लिए समर्पित मानता है। योगी ने राम जन्मभूमि आंदोलन में कल्याण सिंह की भूमिका का जिक्र किया। कल्याण सिंह दबाव में नहीं आते थे और कहते थे कि वह टूट सकते हैं पर झुक नहीं सकते। उन्होंने सत्ता गंवाई लेकिन रामभक्तों पर गोली नहीं चलने दी। संतों, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के आंदोलन का उन्होंने खुलकर समर्थन किया। कल्याण सिंह के प्रति श्रद्धावान होना सनातनियों का दायित्व है।
विज्ञापन
योगी ने कल्याण सिंह के पुत्र पूर्व सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ और पौत्र एवं मंत्री संदीप सिंह को इस परंपरा को लगातार जीवित रखने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह की स्मृतियों को जीवित रखना और इस परंपरा को आगे बढ़ाना होगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, मंत्री सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, राकेश सचान, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, सांसद साक्षी महाराज और बृजलाल सहित कई मंत्री व सांसद मौजूद रहे।
विज्ञापन
महापुरुषों का अपमान सपा की आदत
सीएम ने कहा कि महापुरुषों का अपमान करना सपा की आदत है। कन्नौज में सपा ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर बने सरकारी मेडिकल कॉलेज से उनका नाम हटा दिया था। सरकार ने बाद में इसे बाबा साहेब के नाम पर फिर से किया। मैनपुरी में भी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर बने एक कॉलेज का नाम बदल दिया गया था।
Trending Videos
एकरंगी क्या जानें, पीडीए के बहुरंग : अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीडीए में पी से पाकिस्तान वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा है कि एकरंगी क्या जानें, पीडीए के बहुरंग। उन्होंने भाजपा नेताओं पर पीडीए की उपेक्षा किए जाने का आरोप भी लगाया है।