फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं में है खून की कमी तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो हो सकते हैं गंभीर परिणाम

Wed, 26 Sep 2018 04:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Sep 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
iron tablet is necessary for pregnant ladies
- फोटो : डेमो
महिलाओं में अगर खून की कमी होती है तो सिर्फ आयरन लेने से इसकी पूर्ति नहीं हो सकती। इसके लिए उतनी ही मात्रा में प्रोटीन लेना भी जरूरी है। इसके लिए महिलाओं को शुरुआत से ही आयरन व प्रोटीन युक्त पदार्थों का सेवन शुरू कर देना चाहिए ताकि प्रसव के समय आने वाली जटिलताओं से बचा जा सके।
iron tablet is necessary for pregnant ladies
डफरिन अस्पताल की कार्यशाला में मौजूद प्रतिभागी - फोटो : amar ujala
इसके अलावा खाने के तुरंत बाद आयरन की टैबलेट लेने से बचें। खाने से पहले या खाने के दो घंटे बाद ही आयन की गोली लें। यह जानकारी सीएमएस डॉ. लिली सिंह ने दी। वह मंगलवार को राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत गोलागंज स्थित वीरांगना अवंतीबाई (डफरिन) महिला अस्पताल में आयोजित कार्यशाला में बोल रही थी।
iron tablet is necessary for pregnant ladies
- फोटो : डेमो
एसआईसी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरा जैन ने कहा कि गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन और पोषण तत्वों की कमी बढ़ती जा रही है। इसका बड़ा कारण सही डाइट का न लेना है। अधिकतर गर्भवती महिलाओं को जानकारी तक नहीं होती कि उन्हें गर्भावस्था के दौरान कैसी डाइट लेनी चाहिए। यही कारण है कि उनमें एनीमिया (खून की कमी) की समस्या बढ़ती जा रही है। अस्पताल में आने वाली हर दूसरी गर्भवती एनीमिया की समस्या से जूझ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
iron tablet is necessary for pregnant ladies
डेमो
उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में लेने के लिए सही पोषण और संपूर्ण आहार की जानकारी मिल सके इसके लिए अस्पताल में आहार विशेषज्ञ को नियुक्त किया गया है। इनके द्वारा अस्पताल के भोजनालय में विशेष आहार चार्ट बनाकर भेजा जाता है। इससे अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं को उनकी जरूरत के हिसाब से डाइट दी जाएगी। इसके अलावा ओपीडी में आने वाली महिलाआें को अलग-अलग श्रेणी में बांट कर उनकी डाइट तय की जाएगी।
विज्ञापन
iron tablet is necessary for pregnant ladies
- फोटो : डेमो
बच्चों के सही पोषण के लिए दें घर का खाना
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलमान खान ने बताया कि बच्चों को डिब्बा बंद खाद्य सामग्री खाने को न दें। नवजात शिशु को छह माह तक केवल मां का दूध ही दें। छह माह बाद मां के दूध के साथ दालें भी देना शुरू करें। उन्होंने बताया कि बच्चों को सात रंगों के खाने में से दिन में चार रंगों का खाना जरूर खिलाएं। बच्चे को बाहर का खाना देने के बजाए दाल, फ ल, रोटी व सब्जी दें। बच्चों को नॉनवेज साल भर बाद ही देना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed