..अरे संजीव बहुत बैटिंग कर ली... अब आउट हो जाओ...नहीं तो सीनियर नाराज हो जाएंगे...उनकी बैटिंग नहीं आ पाएगी। पवेलियन छोर से जैसे ही यह कमेंट आया, उसकी अगली ही गेंद पर 2010 बैच के आईपीएस अफसर संजीव त्यागी आउट हो गए। फिर कमेंट आया ...प्राउड ऑफ यू संजीव, तुमने सीनियर के लिए विकेट कुर्बान कर दिया।
2 of 9
आईपीएस इलेवन व आईएएस इलेवन
- फोटो : amar ujala
यह नजारा शनिवार को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में दिखा। यहां पुलिस वीक के अंतिम दिन आईपीएस इलेवन व आईएएस इलेवन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले से ज्यादा रोचक मैच के दौरान आपस में हुई हंसी-ठिठोली रही।
3 of 9
डीजीपी जावीद अहमद
- फोटो : amar ujala
स्टेडियम में जैसे ही बावर्दी डीजीपी जावीद अहमद पहुंचे, पुलिस बैंड की मधुर धुन ने उनका स्वागत किया। इसी बीच माइक से एनाउंस हुआ, ‘...डीजीपी सर, किट पहन लीजिए...जल्दी एक को आउट करवा देंगे। बगैर फिल्डिंग किए बैटिंग मिल जाएगी।’
4 of 9
आईपीएस इलेवन व आईएएस इलेवन
- फोटो : amar ujala
इस पर डीजीपी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। हालांकि उन्होंने किट पहनने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसीव करने अमौसी एयरपोर्ट जाना था। इस दौरान माइक से डीजीपी की तारीफों के खूब पुल बांधे गए।
5 of 9
आईपीएस व आईएएस इलेवन
- फोटो : amar ujala
आईपीएस इलेवन जब बैटिंग कर रही थी तो कमेंट्री की कमान एसएसपी एसटीएफ अमित पाठक ने संभाली। इस दौरान कमेंट्री का अंदाज भी एकदम जुदा था। बैट्समैन ने शॉट लगाया और फील्डर जब बॉल नहीं रोक पाए तो कमेंटेटर ने कहा, ‘बॉल बंदूक से निकली गोली की तरह आई और फील्डर को इंटरसेप्ट करने का कोई मौका नहीं मिला...।’