फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के खतरे के बीच लखनऊ पहुंची टीम इंडिया, होटल के अंदर जाने से पहले सेनिटाइजर से हाथ साफ किए

Fri, 13 Mar 2020 04:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 13 Mar 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Indian Cricket arrived Lucknow for second one day against South Africa.
team india - फोटो : amar ujala

भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच के लिए टीम इंडिया शुक्रवार दोपहर लखनऊ पहुंच गई। टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए मास्क पहन रखे थे और होटल पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों ने सेनिटाइजर का इस्तेमाल कर हाथ साफ किए।



बता दें कि कोरोना के कारण ही दूसरा वनडे बिना दर्शकों के खेला जाएगा। मैदान पर खिलाड़ी तो होंगे लेकिन उनकी हौसलाफजाई के लिए दर्शक नहीं होंगे। टीम इंडिया एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए रवाना हो गई। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाड़ी भी दूसरी बस से होटल पहुंचे।

दरअसल, खेल मंत्रालय ने परामर्श जारी कर कहा है कि अगर किसी खेल प्रतियोगिता को स्थगित नहीं किया जा सकता है तो फिर दर्शकों के बिना इसका आयोजन किया जाना चाहिए। बीसीसीआई सूत्रों ने कहा, ‘अगर हमें भीड़ जुटाने से बचने की सलाह दी जाती है तो हमें उसका पालन करना होगा।’

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सचिव युद्धवीर सिंह ने कहा कि हम बीसीसीआई के निर्देशानुसार काम कर रहे हैं। मैच तय समय पर होगा। वहीं, इकाना के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय सिन्हा ने कहा कि बीसीसीआई का निर्देश सर्वोपरि है। कोरोना के डर से इनकार नहीं किया जा सकता।

खरीदे गए टिकटों के पैसे लौटाए जाएंगे
सूत्रों के अनुसार लखनऊ में होने वाले मैच के तकरीबन आधे टिकटों (करीब चार करोड़ रुपये की) की बिक्री हो चुकी है। अब ये पैसे लौटाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने की बैठक, आसपास भीड़ का जमावड़ा रोकने को दिए निर्देश
मैच को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार शाम अफसरों संग बैठक की। उन्होंने केंद्र के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए इकाना में बिना दर्शकों के मैच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम के आसपास भी भीड़ का जमावड़ा न होने के निर्देश दिए हैं। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि भारत सरकार की एडवाइजरी के बाद बीसीसीआई ने मैच बिना दर्शकों के कराने के निर्देश भेजे हैं।

Indian Cricket arrived Lucknow for second one day against South Africa.
- फोटो : amar ujala
होटल के अंदर जाने से पहले अपने हाथों को सेनेटाइजर से धुलते टीम इंडिया के खिलाड़ी।
Indian Cricket arrived Lucknow for second one day against South Africa.
- फोटो : amar ujala

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी मास्क में नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Cricket arrived Lucknow for second one day against South Africa.
- फोटो : amar ujala
एयरपोर्ट से बाहर निकलते भुवनेश्वर कुमार।
विज्ञापन
Indian Cricket arrived Lucknow for second one day against South Africa.
- फोटो : amar ujala
हार्दिक पांड्या चोट लगने के बाद वापसी कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed