{"_id":"67e973be0dad591b4e07f2ce","slug":"inaugration-of-vedam-world-school-in-barabanki-2025-03-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: वेदम वर्ल्ड स्कूल का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं, Pics","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वेदम वर्ल्ड स्कूल का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं, Pics
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 30 Mar 2025 10:54 PM IST
सार
चैत्र नवरात्र के पहले दिन बाराबंकी में वेदम वर्ल्ड स्कूल का उद्घाटन हो गया। इस मौके पर मौजूद रहे जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
1 of 6
वेदम वर्ल्ड स्कूल का भव्य उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चैत नवरात्र के पहले दिन बाराबंकी में एक नई शैक्षिक क्रांति की शुरुआत हुई। मौका था रविवार को लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर शहर के निकट असेनी के पास स्थित वेदम वर्ल्ड स्कूल की मेगा लांचिंग का। प्रदेश सरकार के दो मंत्री, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में मौजूद शिक्षाविद व अभिभावक इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।
वेदम स्कूल के शुभारंभ को लेकर सुबह से ही उत्सव का माहौल था। स्कूल परिसर जगमगा रहा था। कार्यक्रम शुरुआत प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग सशक्तिकरण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप व भाजपा की प्रदेश महामंत्री व पूर्व सांसद प्रियंका रावत द्वारा की गई। दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने इस स्कूल का भ्रमण किया और मॉडल का लोकार्पण कर विधिवत लांचिंग की। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और नृत्य गणेशा के साथ हुई। कलाकारों ने कथक और भारतीय पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शाम को बच्चों ने सात्विक और वैदिक पारंपरिक परिधान पहनकर मां भगवती की स्तुति वंदना की।
कार्यक्रम में स्कूल के सह-संस्थापक आईआईटीयन निखिल जैन और आदित्य गोयल ने भी भाग लिया।
साथ ही अमर उजाला अकादमिक उत्कृष्ट विभाग की ऋषिका शर्मा और विद्यालय की प्रधानाचार्या उमा जोशी ने विद्यालय के उद्देश्यों और दृष्टिकोण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उद्घाटन के मौके पर एक विशेष वीडियो भी लॉन्च किया गया, जिसमें विद्यालय की प्रमुख विशेषताओं और भविष्य की योजनाओं को दिखाया गया।
2 of 6
- फोटो : amar ujala
प्रेरणादायक है वेदम स्कूल की शिक्षापद्धति : नरेंद्र कश्यप
राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने भी कहा, कि वैदिक शिक्षा वह माध्यम है, जो किसी भी व्यक्ति को विश्व स्तर पर पहचान दिला सकता है। स्वामी रामभद्राचार्य इस बात प्रमाण हैं। दो साल की उम्र में दृष्टिबाधित होते हुए उन्होंने सैकड़ों पुस्तकें लिख डाली। वेदम स्कूल का मॉडल व शिक्षा पद्धति प्रेरणादायक है, यह पूरी दुनिया में अमर उजाला द्वारा किए गए प्रयासों का प्रमाण है।
3 of 6
- फोटो : amar ujala
इस मौके पर मौजूद रहीं भाजपा की पूर्व सांसद व नेता प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा से ही देश की उन्नति संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Vedam World School
- फोटो : amar ujala
भाजपा के विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह ने कहा कि कहा जाता है कि हम होंगे कामयाब एक दिन... पर मोदी-योगी के शासनकाल में देश हर एक दिन कामयाब हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
वेदम वर्ल्ड स्कूल का भव्य उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
उद्धाटन समारोह में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।