फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अल कायदा चीफ आमिर उमर की जगह लेना चाहता था इनामुल, मोबाइल से मिली कई अहम जानकारी

Fri, 26 Jun 2020 10:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 26 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Inamul wanted to replace Al Qaeda chief Aamir Omar
इनामुल हक - फोटो : अमर उजाला

देश में नया जिहादी संगठन तैयार करने की कोशिश में पकड़ा गया इनामुल अल कायदा के इंडियन सब कान्टीनेंट (एक्यूआईएस) का कमांडर बनाने की कोशिश में था। वह लगातार आतंकी संगठन से संपर्क का प्रयास कर रहा था। एटीएस ने इनामुल के मोबाईल फोन से एक्यूआईएस के पूर्व कमांडर सनाउल हक उर्फ आमिर उमर की काफी जानकारी जुटाई हुई थी। फोन में उसके कई फोटो भी मौजूद पाए गए। 


 

Inamul wanted to replace Al Qaeda chief Aamir Omar
सनाउल उर्फ आमिर - फोटो : सोशल मीडिया

उतर प्रदेश के संभल का रहने वाला सनाउल उर्फ आमिर 23 सितंबर 2019 को अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत के मूसा कला जिले में अमेरिका व अफगानिस्तान की सेना के संयुक्त अभियान में मारा गया था। आमिर एक्यूआईएस का पहला चीफ था। एक्यूआईएस का गठन अल कायदा के चीफ जवाहिरी ने सितंबर 2014 में किया था। इस संगठन को भारतीय उप महाद्वीप में नए सदस्यों को जोड़ कर भारत, बंगलादेश, म्यांमार आदि देशों में अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए बनाया गया था। 
 

Inamul wanted to replace Al Qaeda chief Aamir Omar
आमिर उमर - फोटो : सोशल मीडिया

जब आमिर की मौत हुई तो कई दिनों तक यह पता ही नहीं चल सका था कि वह उतर प्रदेश का है। बाद में इसकी तस्दीक हुई थी। वह एक्यूआईएस के लिए यूपी समेत कई अन्य प्रदेशों के युवकों को संगठन से जोड़ने की कोशिश कर रहा था।  एटीएस की पूछताछ में सामने आया है कि इनामुल कट्टरपंथी मानसिकता का है और वह अपनी विचारधारा का लगातार समर्थन कर रहा है। उससे पूछताछ में सामने आया है कि एक्यूआईएस के कमांडर आमिर की मौत के बाद वह उसकी जगह पर आना चाहता था। इसके लिए वह किससे संपर्क कर रहा था इसका उसने अभी खुलासा नहीं किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Inamul wanted to replace Al Qaeda chief Aamir Omar
इनामुल हक और सलमान - फोटो : amar ujala

इनामुल और सलमान से रिमांड पर हो रही पूछताछ में यह तो सामने आया है कि वह लोग अपना ग्रुप तैयार कर रहे थे पर इस ग्रुप कि गतिविधियों को चलाए रखने और उसके कार्यों को अंजाम देने में आने वाले खर्च का कैसे इंतजाम करते इसे लेकर दोनों ने ही मुंह नहीं खोला है। एटीएस उनसे यह जानने की कोशिश कर रही कि उनका फाईनेन्सर कौन था या किससे उनकी इसके लिए बात हुई थी।  

विज्ञापन
Inamul wanted to replace Al Qaeda chief Aamir Omar
इनामुल हक - फोटो : अमर उजाला

एटीएस के सामने ग्रुप के जिन अन्य लोगों के नाम आए है उनके बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी गई है। इनमें से कुछ नाम पश्चिम उतर प्रदेश के युवकों के हैं जबकि कुछ नाम अन्य प्रदेश के लोगों के हैं। एटीएस इन सभी का ब्यौरा जुटा रही है। एटीएस के अफसरों के मुताबिक इस मामले में कुछ और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed