फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतिरोधक क्षमता घटी तो घेर लेंगी बीमारियां, जानें- इन्हें बढ़ाने के उपाय

Thu, 01 Aug 2019 04:32 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 01 Aug 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
important news about immune system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

रोग प्रतिरोधक क्षमता हमें कई बीमारियों से सुरक्षित रखती है। छोटी-मोटी ऐसी कई बीमारियां होती हैं, जिनसे हमारा शरीर खुद ही निपट लेता है। यदि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है तो हम जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। हमारा इम्यून सिस्टम हमें कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रखता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कई तरह के संक्रमण, फंगस से सुरक्षा प्रदान करती है। सवाल यह है कि हम इसे बढ़ाएं कैसे। केजीएमयू की डायटीशियन दीप्ति श्रीवास्तव बता रही हैं, इसे बढ़ाने के उपाय।


 
Trending Videos
important news about immune system
डॉ दीप्ति श्रीवास्तव - फोटो : amar ujala
प्रोटीन न गायब हो थाली से
ओट्स में पर्याप्त मात्रा में फायबर्स पाए जाते हैं। इसमें एंटी माइक्राबियल गुण भी होते हैं। हर रोज ओट्स का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करता है। दही भी इम्यून पावर को बढ़ाती है। इसके अलावा कच्चा लहसुन खाना भी फायदेमंद होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में एलिसिन, जिंग, सल्फर, सेलेनियम और विटामिन ए व ई पाए जाते हैं। खाने में प्रोटीन जरूर शामिल करें।
 
important news about immune system
मौसमी फल - फोटो : amar ujala
नींबू व आंवले का सेवन करें
नींबू और आंवले में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसके अलावा खट्टे फल, जो मौसम में उपलब्ध हों उसे खाएं। लौकी-तुरई का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
important news about immune system
प्रतीकात्मक तस्वीर
विटामिन डी भी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इससे भी कई रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है। साथ ही हड्डियों को मजबूत रखने और दिल संबंधी बीमारियों को दूर रखने के लिए विटामिन डी लेना जरूरी है।
विज्ञापन
important news about immune system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
ग्रीन व ब्लैक टी, पर एक साथ नहीं
ग्रीन टी व ब्लैक टी दोनों ही फायदेमंद है, पर ध्यान रहे कि एक ही दिन में दोनों का सेवन नुकसान पहुंचाता है। टेस्ट चेंज करने के लिहाज से आप किसी दिन ग्रीन टी तो किसी दिन ब्लैक टी पी सकते हैं। चाहें तो इसमें नींबू की कुछ बूंदे मिला लें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed