C U 2mrow @ 9 ये प्रशिक्षु दीपल सक्सेना की उस किताब का शीर्षक है जिसे उन्होंने 2012 में लिखा था। यह नॉवेल लखनऊ के मनू और मुंबई की पिया की लव स्टोरी पर बेस्ड है।
रिश्तों को लेकर दीपल की संजीदगी का अंदाजा इस किताब और फेसबुक अकाउंट में अपनी पत्नी के लिए लिखे संदेशों से मिलता है। फेसबुक पर अपनी आखिरी पोस्ट में दीपल ने पत्नी साक्षी के लिए लिखा है- ये रात और दिन तुम्हारे साथ, ये सर्दियां और बसंत तुम्हारे साथ, जीवन का ये नया संगीत तुम्हारे साथ...।
अपने ब्लॉग cu2mrowat9.blogspot.in पर दीपल ने कहानियों की पूरी एक सिरीज लिखी है। इतना ही नहीं एक अच्छा लेखक होने के साथ दीपल अच्छे गायक भी थे। अपने दोस्तों के साथ गाये कई गाने उन्होंने अपने फेसबुक पर शेयर किए हैं। दीपल अपने दोस्तों के बीच बिग बॉस के नाम से जाने जाते थे।
दुर्घटना में मौत की खबर पाकर हर कोई स्तब्ध है। अपने दुख को व्यक्त करने के लिए दोस्तों को शब्द नहीं मिल रहे। जिस दोस्त की शादी में 11 दिसंबर को सभी शामिल होकर बधाईयां दे रहे थे। आज उसी दोस्त की फेसबुक वॉल शोक संदेशों से भरी पड़ी है। हर किसी ये लिए दीपल का यूं चले जाना किसी सदमें से कम नहीं है।
गौरतलब है कि प्रशिक्षु दीपल सक्सेना की शनिवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे में हुए कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। हादसे में उनकी पत्नी साक्षी और मां को भी गंभीर चोटें आई हैं।