मैनेजमेंट स्टूडेंट्स का मंजूनाथ को अनूठा सलाम, तस्वीरें
तेल माफिया के खिलाफ लड़ते हुए अपना जीवन बलिदान करने वाले मंजूनाथ को आईआईएम लखनऊ के स्टूडेंट्स पिछले 30 घंटों से अपने तरीके से नमन कर रहे हैं।
मैनेजमेंट स्टूडेंट्स का मंजूनाथ को अनूठा सलाम, तस्वीरें
इसके लिए वे रूबिक्स क्यूब के उपयोग से एक मोजैक बना रहे हैं, जिसमें उच्च कोटि के प्रबंधकीय कौशल और टीम वर्क का प्रदर्शन किया गया है। उनके इस प्रयास के बारे में अमर उजाला ने कुछ गहराई से जाना तो सामने आया कि मंजूनाथ को सलाम करने का जो तरीका उन्होंने चुना है, वह बहुत अनूठा और खूबसूरती लिए है। संस्थान के कॉन्वोकेशन ग्राउंड में दोनों वर्ष के विद्यार्थियों ने मिलकर इस प्रयास को सफल बनाने का बीड़ा उठाया है।
मैनेजमेंट स्टूडेंट्स का मंजूनाथ को अनूठा सलाम, तस्वीरें
इसे मेनफेस्ट वर्चस्व 2015 में दिखाया जाएगा। आयोजन के बाद मोजैक खोल दिया जाएगा और क्यूब की नीलामी की जाएगी। इससे मिली रकम का स्कॉलरशिप में प्रयोग किया जाएगा।
मैनेजमेंट स्टूडेंट्स का मंजूनाथ को अनूठा सलाम, तस्वीरें
रूबिक्स क्यूब का उपयोग कर मंजूनाथ का मोजैक बनाते हुए आईआईएम लखनऊ के विद्यार्थी इसे उनके त्याग, साहस और निष्ठा जैसे गुणों का सम्मान करना चाहते हैं। मौजूदा लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में 16,120 रूबिक्स क्यूब के उपयोग से मोजैक बनाने का है। इस प्रयास में मंजूनाथ के जन्म दिवस यानी 23 फरवरी 1978 को यादगार बनाने के लिए 23,278 रूबिक्स क्यूब का उपयोग किया जा रहा है।
कैसे कर रहे संभव
इस काम के लिए करीब तीन लाख खर्च कर 23.5 हजार रूबिक्स क्यूब खरीदे गए हैं। खास बात है कि इसे लखनऊ के ही थोक बाजार से खरीदा गया है, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था में कुछ योगदान दिया जा सके। इसमें ऑपरेशन, पोस्टर व अन्य खर्च भी शामिल हैं।
मैनेजमेंट स्टूडेंट्स का मंजूनाथ को अनूठा सलाम, तस्वीरें
तैयारी : तीन महीने पहले हुई शुरू
आयोजन से जुड़े स्टूडेंट तनुज कुमार लोधी और तरुण यादव ने बताया कि इस काम की तैयारी करीब तीन महीने पहले शुरू की गई थी। इसमें क्यूब खरीदने, कंप्यूटर इमेज तैयार करने जैसे काम शामिल थे। वहीं, 20 दिन पहले विद्यार्थियों के लिए वर्कशॉप आयोजित की गईं जिनमें उन्हें रूबिक्स क्यूब की पहेलियां सॉल्व करने के गुर सिखाए गए। एक्सपर्ट्स ने उन्हें मदद की। उन्हीं एक साथी पंचू ने पूरी कार्ययोजना तैयार की और सभी विद्यार्थियों को इसमें शामिल होने केलिए आमंत्रित किया गया।