हुस्न की बात चलेगी तो सब तेरा नाम लेंगे... मुकेश के इस गीत को जब सीनियर आईएएस प्रवीण कुमार ने अपनी आवाज में पिरोया तो सुनने वाले झूम उठे। मौका था आईएएस वीक की पहली सांस्कृतिक संध्या का, जिसमें अधिकारियों ने पत्नियों के साथ मुकेश और किशोर के हिट तरानों से माहौल को रंगीन बना दिया।
2 of 14
आईएएस वीक
- फोटो : amar ujala
दिनभर तमाम प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के बाद रात 9 बजे से शुरू हुई सांस्कृतिक संध्या में अधिकारियों ने मुकेश और किशोर कुमार के तरानों से समां बांधा।
3 of 14
आईएएस वीक
- फोटो : amar ujala
सीनियर आईएएस प्रवीण कुमार ने चांद आह भरेगा, फूल दिल थाम लेंगे..., हुस्न की बात चलेगी तो सब तेरा नाम लेंगे... पर खूब वाहवाही लूटी।
4 of 14
आईएएस वीक
- फोटो : amar ujala
इसके बाद रिटायर्ड आईएएस अलोक रंजन ने जब ‘ख्वाब हो या तुम या कोई हकीकत, कौन हो तुम बतलाओ...’ गीत सुनाया तो पूरा पांडाल तालियां से गूंज उठा।
5 of 14
आईएएस वीक
- फोटो : amar ujala
सीनियर आईएएस अधिकारियों ने मुख्य सचिव से भी कुछ गुनगुनाने का अनुरोध किया, लेकिन वो हंस कर टाल गए। इन सबके बीच अधिकारियों के परिवारीजनों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।