फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉरर फिल्म के प्रमोशन के लिए लखनऊ आई हुमा, बताया बचपन का चुड़ैल वाला किस्सा

Wed, 24 May 2017 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 24 May 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
 huma qureshi in lucknow for promotion of film dobara
हुमा कुरैशी - फोटो : amar ujala

लखनऊ फिल्म के प्रमोशन के ल‌िए आई हुमा कुरैशी अमर उजाला की मेहमान बनीं और साझा की ढेर सारी बातें।

 huma qureshi in lucknow for promotion of film dobara
हुमा कुरैशी - फोटो : amar ujala

पुरानी हवेली, कड़कती बिजली, दरवाजे पर खट-खट की दस्तक और हाथों में मोमबत्ती लिए टहलती चुड़ैल या लंबे नाखूनों व बड़े बाल वाला भूत। अमूमन हिंदी हॉरर फिल्मों में यही सब देखने को मिलता है। लेकिन अब हॉरर फिल्मों का रूप बदल चुका है। ‘दोबारा : सी योर इविल’ मूवी में दर्शक डर का नया अवतार देखेंगे। 

 huma qureshi in lucknow for promotion of film dobara
हुमा कुरैशी - फोटो : amar ujala

यह कहना है इस फिल्म की नायिका हुमा कुरैशी का। वे मंगलवार को फिल्म के प्रमोशन के लिए लखनऊ आई थीं और अमर उजाला की खास मेहमान थीं। दो जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म के बारे में उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी हॉरर फिल्म है, जो डर के साथ मानवीय संवेदनाओं का करीब से एहसास कराती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 huma qureshi in lucknow for promotion of film dobara
हुमा कुरैशी - फोटो : amar ujala

हुमा ने बताया, फिल्म एक भाई व उसकी बहन की है। इसमें मैं बहन नताशा का किरदार निभा रही हूं। बचपन में परिवार में एक हादसा हो जाता है जिसका जिम्मेदार भाई को माना जाता है और उसे सुधार गृह भेजा जाता है। 

विज्ञापन
 huma qureshi in lucknow for promotion of film dobara
हुमा कुरैशी - फोटो : amar ujala

वहां से लौटने पर उससे घटना पर बातें होती हैं। घर पर एक आइना होता है। बहन हादसे का जिम्मेदार उस आइने को मानती है और अपने भाई को भी यही समझाने की कोशिश करती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed