{"_id":"5801be544f1c1bf62d28fd76","slug":"huge-amount-of-money-theft-in-sultanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: तहसील का लॉकर तोड़कर ले गए 1.15 करोड़ रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुल्तानपुर: तहसील का लॉकर तोड़कर ले गए 1.15 करोड़ रुपये
Mon, 17 Oct 2016 06:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 17 Oct 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
(सुल्तानपुर)। दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए चोरों ने शुक्रवार रात कादीपुर तहसील की ट्रेजरी का डबल लॉक काटकर दो बोरों में रखे एक करोड़ 15 लाख रुपये उड़ा दिए। ट्रेजरी की सुरक्षा के लिए दो सिपाही तैनात थे, मगर उन्हें भनक तक नहीं लगी।
2 of 5
रकम समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस में अधिग्रहीत की गई भूमि के बैनामे में लगने वाले स्टांप पेपर के लिए रखी गई थी। डीआईजी ने इस मामले में प्रभारी कोतवाल कादीपुर अनिल सोनकर, सुरक्षा में तैनात सिपाही विशेष चंद्र राय और सर्वजीत सिंह को निलंबित कर दिया है। नायब नाजिर शिलाजीत दुबे ने केस दर्ज करा दिया है।
3 of 5
सुल्तानपुर में चोरी
- फोटो : amar ujala
शिलाजीत ने शुक्रवार को बैंक ऑफ बड़ौदा से एक करोड़ रुपये निकालकर कैशियर शिवकुमार पांडेय के सामने ट्रेजरी के डबल लॉक में दो बोरों में भरकर रखे थे। ट्रेजरी में बक्से में 15 लाख रुपये भी रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
देर रात चोरों ने लॉक तोड़कर पूरा पैसा लूट लिया। सुबह करीब साढ़े चार बजे गार्ड विशेषचंद्र ने वारदात की सूचना कोतवाल को दी।
विज्ञापन
5 of 5
जानकारी मिलने पर कमिश्नर सूर्य प्रकाश मिश्र, डीआईजी राकेश चंद्र साहू, डीएस एस राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक पवन कुमार, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।