फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टूटा 12 साल का रिकॉर्ड, मई की सबसे गर्म दोपहर में झुलसे लोग, राहत के आसार नहीं

Sun, 27 May 2018 01:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 27 May 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
hottest day in last 12 years in lucknow.

राजधानी लखनऊ के लोग शनिवार को मई महीने की अब तक की सबसे गर्म दोपहर में तपे। पारे की तेजी ने पिछले करीब 12 सालों के रिकॉर्ड को टक्कर दी और तपन और लू के थपेड़ों संग पारा 45 डिग्री सेल्सियस के करीब तक जा पहुंचा। दोपहर में सड़कों पर निकले शहरी सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक 44.8 डिग्री पारे में तपते रहे, ये पिछले 24 घंटों में 1.4 डिग्री अधिक रहा। मौसम विज्ञानियों ने अभी दो दिनों तक ऐसी ही गर्मी के आसार जताए हैं।

hottest day in last 12 years in lucknow.

2005 से अब तक मई के महीने में तापमान में आए उतार-चढ़ाव की गणना करने पर पता चलता है कि पिछले 12 सालों में यह पहला मौका है जब पारा 44.8 डिग्री सेल्सियस हुआ।

hottest day in last 12 years in lucknow.

वहीं दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम और न्यूनतम पारे के बीच लगभग 20 डिग्री के अंतर ने दोपहर खूब तपाई। सड़कों पर राहगीर तमाम जतन करने के बाद लू और ऊपर से बरसती आग से तपते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
hottest day in last 12 years in lucknow.
आंचलिक मौसम विज्ञान के निदेशक जेपी गुप्त का कहना है कि आसमान साफ होने और उत्तर-पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं के चलते पारा अधिक दर्ज हो रहा है। प्रदेश में कुछेक स्थानों पर हीट वेव्स कंडीशन एक्टिव होने के चलते अधिकतम पारा और भी अधिक दर्ज हो सकता है, लू चलेगी। दो-तीन दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ के चलते होने वाली मौसमी उठापटक से गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है। राजधानी के आसपास के कुछेक इलाकों में बादलों की आवाजाही-बूंदाबांदी, अंधड़ की संभावना है।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed