बिजली के तार पर हॉट एयर बैलूंस गिरने से मचा हड़कंप, तस्वीरें...
लखनऊ में हॉट एयर बैलूंस फिएस्टा के दौरान लगातार हादसे हो रहे है। मंगलवार को हॉट एयर बैलूंस बिजली के तार पर जा गिरा।
बिजली के तार पर हॉट एयर बैलूंस गिरने से मचा हड़कंप, तस्वीरें...
आईआईएम रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर के ग्राउंड से उड़ाने भरने वाले दो हॉट एयर बैलून्स में बैठे यात्री उस वक्त बाल-बाल बचे, जब गुब्बारे अनियंत्रित हो गए और इनकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस दौरान एक गुब्बारा बिजली के तारों से टकरा गया, जिससे तार सहित खंभा टूट गया।
बिजली के तार पर हॉट एयर बैलूंस गिरने से मचा हड़कंप, तस्वीरें...
दूसरा बैलून आईआईएचएम बिल्डिंग से टकराकर पार्क में ही बनी गुलाब वाटिका में गिर गया। पायलट समेत सभी यात्री सुरक्षित हैं। सूत्रों का कहना है कि तकनीकी खामियों व ईंधन खत्म होने के कारण इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। गौरतलब है कि सोमवार को भी ईंधन खत्म होन के चलते इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।
बिजली के तार पर हॉट एयर बैलूंस गिरने से मचा हड़कंप, तस्वीरें...
पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित हॉट एयर बैलून फिएस्टा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार की सुबह चौक स्टेडियम से गुब्बारों को उड़ान भरनी थी। बूंदा-बांदी व हवा की रफ्तार के चलते गुब्बारों को वहां से उड़ाया नहीं जा सका।
बिजली के तार पर हॉट एयर बैलूंस गिरने से मचा हड़कंप, तस्वीरें...
पायलट फ्रांसिस्को ने बताया कि हवा का रुख एयरपोर्ट की ओर था, इसलिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से मिले निर्देशों के बाद फ्लाइट स्पॉट बदलकर महर्षि विद्या मंदिर कर दिया गया। वहां से नौं गुब्बारों ने उड़ान भरीं, जिन्हें पुराने लखनऊ में सुरक्षित स्थानों पर लैंड किया जाना था।