फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट: होटल में छापा मारा तो ऐसे हाल में मिलीं युवतियां, दूसरे राज्यों की थीं लड़कियां

Sat, 26 Dec 2020 03:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 26 Dec 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
High profile sex racket busted in lucknow of uttar pradesh four women
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की विभूतिखंड पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुराने थाने के पीछे संचालित होटल रूद्रा इन में छापा मारकर पुलिस ने मैनेजर को गिरफ्तार किया है। इस रैकेट में गैरप्रांत की युवतियां शामिल हैं। 

 
High profile sex racket busted in lucknow of uttar pradesh four women
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आयुक्त ने इस मामले की जांच एसीपी विभूतिखंड स्वतंत्र कुमार सिंह को सौंपी है। एसीपी विभूतिखंड स्वतंत्र सिंह के मुताबिक, होटल रूद्रा इन में रविवार रात पुलिस टीम ने छापा मारा। अलग-अलग कमरों में चार युवतियां मिलीं। सभी युवतियां गैर प्रांत से बुलाई गई थीं। युवतियों ने आरोप लगाया कि होटल के प्रबंधक व अन्य जिम्मेदारों ने उनसे गलत काम करने को मजबूर किया है। 
 
High profile sex racket busted in lucknow of uttar pradesh four women
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने युवतियों को वहां से मुक्त कराया। वहीं, होटल मैनेजर विवेक पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस रैकेट में कई लोग हैं जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। एसीपी के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि पूनम नाम की महिला अपने साथियों संग युवतियों से जबरन गलत काम करवा रही थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
High profile sex racket busted in lucknow of uttar pradesh four women
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस गिरोह में दीपक नाम का युवक भी शामिल हैं। पुलिस ने पूनम व दीपक सहित अन्य बिचौलियों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है। वहीं मुक्त कराई गई युवतियों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
High profile sex racket busted in lucknow of uttar pradesh four women
फाइल फोटो
पुलिस कमिश्नर को दी गई थी सूचना
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को सेक्स रैकेट के बारे में कुछ दिन पहले किसी ने कॉल कर बताया था। कॉल करने वाले ने गैरप्रांत की चार युवतियों को बंधक बनाकर गलत काम कराने की सूचना दी थी। इसके बाद कमिश्नर ने डीसीपी पूर्वी को निर्देश दिया कि इसकी जांच एसीपी विभूतिखंड को सौंपें। एसीपी ने इस बारे में और जानकारी हासिल की। इसके बाद चारों युवतियों को मुक्त कराया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed