फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: इंजीनियर के घर में घुसते ही डकैतों ने पूछा- कहां है कुत्ता, सायरन सुनकर महिला चीखी तो मुंह दबा दिया

Thu, 24 Dec 2020 04:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Dec 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
This is how rabbery was done in the home of engineer in Gomati nagar Lucknow.
इसी घर में पड़ी डकैती। - फोटो : amar ujala
लखनऊ के गोमतीनगर के विराजखंड-4 निवासी गन्ना विभाग के इंजीनियर वाईके श्रीवास्तव के घर में घुसते ही डकैतों ने उनकी पत्नी निशा व बेटी जीनिया से पालतू कुत्ते के बारे में पूछा था। पूछताछ में मिली इस जानकारी को पुलिस अहम मान रही है।


पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर का कहना है कि इससे लग रहा है कि वारदात में बांवरिया या घुमंतू गिरोह का नहीं बल्कि किसी इलाकाई गैंग अथवा घर की स्थिति से परिचित बदमाशों का हाथ है। बदमाश यह भी जानते थे कि इंजीनियर घर पर नहीं है।
This is how rabbery was done in the home of engineer in Gomati nagar Lucknow.
- फोटो : amar ujala

पुलिस आयुक्त ने बताया कि वारदात के वक्त पुलिस की गश्त टीम वहां से गुजरी थी। सायरन सुनकर इंजीनियर की पत्नी चीखीं तो एक बदमाश ने उनका मुंह दबा दिया था। इंजीनियर ने बताया कि 2016 में पड़ोस में रहने वाले वन विभाग के अधिकारी के घर डकैती पड़ी थी। इससे सतर्क होकर घर में तीन सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। सेंसरयुक्त हूटर भी लगवाया है। ताकि कोई भी अंजान व्यक्ति दाखिल हो तो हूटर बजने लगे। लेकिन मंगलवार रात को हूटर भी नहीं बजा। घर में घुसते ही बदमाशों ने एक सीसीटीवी कैमरे को ऊपर की तरफ मोड़ दिया था। भागते वक्त कमरे में रखे डेटा वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) भी ले गए।

This is how rabbery was done in the home of engineer in Gomati nagar Lucknow.
इंजीनियर की पत्नी व बेटी। - फोटो : amar ujala

बदमाशों की संख्या पर इंजीनियर और पुलिस में कहासुनी
निशा के मुताबिक, घर में दाखिल बदमाशों की संख्या आठ थी और सभी के हाथ में धारदार हथियार थे। हालांकि बदमाशों की संख्या को लेकर पुलिस व इंजीनियर में काफी देर तक मोबाइल पर कहासुनी भी हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस बदमाशों की संख्या कम दिखाकर ही तहरीर देने का दबाव बना रही थी। आला अधिकारियों के हस्तक्षेप पर पुलिस ने डकैती का मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
This is how rabbery was done in the home of engineer in Gomati nagar Lucknow.
- फोटो : amar ujala

चिनहट में सीनियर फूड इंस्पेक्टर के घर इसी तरह पड़ी थी डकैती
ठीक 60 दिन बाद शहर की पॉश कॉलोनी में बदमाशों का फिर धावा। बदमाशों ने विराज खंड-4 में रहने वाले गन्ना विभाग के इंजीनियर के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
This is how rabbery was done in the home of engineer in Gomati nagar Lucknow.
- फोटो : amar ujala

इस बार भी वारदात का तरीका छह अक्तूबर की रात चिनहट के विकल्प खंड-3 में सीनियर फूड इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह के घर में वारदात जैसा था। रात दो बजे सात से आठ की संख्या में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने डकैती डाली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed