{"_id":"5fe813b4ddc21013f57941b4","slug":"high-profile-sex-racket-brothel-racket-busted-in-lucknw","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, युवतियों संग अंतरंग मिले व्यापारी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी चौंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, युवतियों संग अंतरंग मिले व्यापारी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी चौंकी
Mon, 28 Dec 2020 11:16 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:16 AM IST
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी से पुलिस ने गुरुवार रात दिल्ली और हरदोई की दो युवतियों के साथ दो कारोबारियों को देह व्यापार के आरोप में दबोचा है। इंस्पेक्टर सचिन कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए कारोबारियों के नाम गाजियाबाद निवासी कमल महाजन और अमेठी का केतन जायसवाल है। सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
देह व्यापारी की सूचना आशा ज्योति केंद्र की प्रबंधक अर्चना को मिली थी। किसी ने उन्हें फोन कर बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी में सेंट जोजफ स्कूल के पास एक बंगले में युवतियों का लाया गया है। वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
वहां दो युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में थे। अर्चना ने पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि जिस बंगले से चारों पकड़े गए हैं, वह दिल्ली के एक कारोबारी का है। उक्त बंगले में काफी समय से रजनीश शर्मा किराये पर रह रहे हैं। पता चला है कि पकड़े गए कारोबारी रजनीश के ही परिचित हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विभूतिखंड पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
इससे पहले राजधानी लखनऊ की विभूतिखंड पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। पुराने थाने के पीछे संचालित होटल रूद्रा इन में छापा मारकर पुलिस ने मैनेजर को गिरफ्तार किया था। इस रैकेट में गैरप्रांत की युवतियां शामिल थीं। पुलिस आयुक्त ने इस मामले की जांच एसीपी विभूतिखंड स्वतंत्र कुमार सिंह को सौंपी थी।
इससे पहले राजधानी लखनऊ की विभूतिखंड पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। पुराने थाने के पीछे संचालित होटल रूद्रा इन में छापा मारकर पुलिस ने मैनेजर को गिरफ्तार किया था। इस रैकेट में गैरप्रांत की युवतियां शामिल थीं। पुलिस आयुक्त ने इस मामले की जांच एसीपी विभूतिखंड स्वतंत्र कुमार सिंह को सौंपी थी।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एसीपी विभूतिखंड स्वतंत्र सिंह के मुताबिक, होटल रूद्रा इन में रविवार रात (19 दिसंबर) को पुलिस टीम ने छापा मारा। अलग-अलग कमरों में चार युवतियां मिलीं। सभी युवतियां गैर प्रांत से बुलाई गई थीं। युवतियों ने आरोप लगाया कि होटल के प्रबंधक व अन्य जिम्मेदारों ने उनसे गलत काम करने को मजबूर किया है।