उमस भरी गर्मी में बेहाल कर रहे मौसम के तेवरों ने सावन की झड़ी से राहत दी है। झमाझम बारिश से ऐसा भिगोया कि लखनऊ महीने में दूसरी बार सड़कें लबालब हो गईं। इसके साथ ही बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के चेहरे खिल उठे।
2 of 9
बारिश से तरबतर हुआ शहर
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार देर रात से बुधवार दोपहर तक शहर में 112.4 मिमी. हुई बारिश से पूरा शहर तर-बतर हो गया। वहीं, 24 घंटे में लगभग 9 डिग्री तक लुढ़के अधिकतम पारे ने गर्मी से राहत दी। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 28.3 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 23.8 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बादल अभी तीन दिनों तक और भिगोएंगे।
3 of 9
बारिश से तर-ब-तर हुआ शहर
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार देर रात से छिटपुट बूंदाबांदी के बाद बादलों ने बुधवार सुबह लगभग 3:30 बजे से जोर से बरसना शुरू किया तो आठ बजे तक रुक-रुक कर धीमी-तेज बौछारों से पूरा शहर भिगोते रहे। दोपहर एक बजे के आसपास फिर से शहर बादलों के अंधेरे में गुम हुआ तो मूसलाधर बारिश ने शहर लबालब कर दिया।
4 of 9
बारिश से तर-ब-तर हुआ शहर
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र पर सुबह 8:30 बजे तक 100 मिमी. और बुधवार शाम तक 12.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई। वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 100 प्रतिशत दर्ज हुआ।
5 of 9
बारिश से तर-ब-तर हुआ शहर
- फोटो : अमर उजाला
आखिरकार बुधवार दोपहर मेघों ने चुप्पी तोड़कर पूरे शहर को तर-ब-तर कर दिया। कई दिनों से गर्मी और उमस से बेहाल शहरवासियों ने राहत की सांस ली। तापमान में गिरावट आई। वहीं, बारिश के दौरान घिरे काले बादलों की वजह से कम रोशनी में लोगों को दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा।