फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊः झमाझम बारिश से शहर हुआ तर-ब-तर, अभी तीन दिन और मौसम रहेगा सुहाना, तस्वीरें

Thu, 25 Jul 2019 01:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 25 Jul 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
heavy rain and temperature down in lucknow
बरसात से शहर हुआ तर-ब-तर - फोटो : अमर उजाला

उमस भरी गर्मी में बेहाल कर रहे मौसम के तेवरों ने सावन की झड़ी से राहत दी है। झमाझम बारिश से ऐसा भिगोया कि लखनऊ महीने में दूसरी बार सड़कें लबालब हो गईं। इसके साथ ही बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के चेहरे खिल उठे।

heavy rain and temperature down in lucknow
बारिश से तरबतर हुआ शहर - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार देर रात से बुधवार दोपहर तक शहर में 112.4 मिमी. हुई बारिश से पूरा शहर तर-बतर हो गया। वहीं, 24 घंटे में लगभग 9 डिग्री तक लुढ़के अधिकतम पारे ने गर्मी से राहत दी। यह सामान्य से पांच डिग्री  सेल्सियस कम 28.3 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 23.8 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बादल अभी तीन दिनों तक और भिगोएंगे।

heavy rain and temperature down in lucknow
बारिश से तर-ब-तर हुआ शहर - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार देर रात से छिटपुट बूंदाबांदी के बाद बादलों ने बुधवार सुबह लगभग 3:30 बजे से जोर से बरसना शुरू किया तो आठ बजे तक रुक-रुक कर धीमी-तेज बौछारों से पूरा शहर भिगोते रहे। दोपहर एक बजे के आसपास फिर से शहर बादलों के अंधेरे में गुम हुआ तो मूसलाधर बारिश ने शहर लबालब कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rain and temperature down in lucknow
बारिश से तर-ब-तर हुआ शहर - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र पर सुबह 8:30 बजे तक 100 मिमी. और बुधवार शाम तक 12.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई। वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 100 प्रतिशत दर्ज हुआ।

 
विज्ञापन
heavy rain and temperature down in lucknow
बारिश से तर-ब-तर हुआ शहर - फोटो : अमर उजाला

आखिरकार बुधवार दोपहर मेघों ने चुप्पी तोड़कर पूरे शहर को तर-ब-तर कर दिया। कई दिनों से गर्मी और उमस से बेहाल शहरवासियों ने राहत की सांस ली। तापमान में गिरावट आई। वहीं, बारिश के दौरान घिरे काले बादलों की वजह से कम रोशनी में लोगों को दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed