फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

My City app देखकर राज्यपाल बोले- अरे, ये तो बड़ी कमाल की चीज है

Thu, 06 Jul 2017 12:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
governor ram naik praises Amar Ujala My City App.
यूपी के राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala

यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने बुधवार को लखनऊ के राजभवन में Amar Ujala My City App लांच किया और इसकी तारीफ करते हुए कहा कि अरे! ये तो बड़े कमाल की चीज है।



उन्होंने तुरंत ही खुद भी इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड करवाया और इसके हर पहलू की जानकारी ली। बता दें कि  Amar Ujala My City App में लखनऊ संस्करण से अपडेट होने वाली सभी खबरों के अलावा आपको शहर से जुड़ी हर जानकारी आपके मोबाइल में मौजूद होगी। इस मौके पर अमर उजाला के स्‍थानीय संपादक वीरेंद्र कुमार आर्य ने राज्यपाल राम नाईक को एप के बारे में जानकारी दी।

इस एप में आपको शहर के सभी बड़े अस्पतालों के बारे में पूरी जानकारी नंबरों के साथ मिलेगी। साथ ही कोई दुर्घटना होने पर इमरजेंसी कॉन्टेक्ट और क्षेत्रवार पुलिस के नंबर भी यहां मिलेंगे।

governor ram naik praises Amar Ujala My City App.

हेल्‍थ सेंटर से लेकर मूवी शो की टाइमिंग
हेल्‍थ से जुड़ी जानकारी मसलन आपके क्षेत्र के फिटनेस सेंटर, योगा सेंटर और जिम के बारे में हर जानकारी कॉन्टेक्ट नंबर के साथ मौजूद है। यह एप आपको शहर की खबरें तो तुरंत बताएगा ही सा‌थ शहर में होने वाली गतिविधियों की भी पूरी जानकारी देगा।

लखनऊ शहर मे होने वाले रूटीन इवेंट के साथ ही खेल और कला-संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों की पूरी जानकारी भी इस पर मिलेगी। लखनऊ अमर उजाला व सेलेक्ट का ई-पेपर और वीडियो भी इस पर देखें जा सकते हैं।

governor ram naik praises Amar Ujala My City App.

जानिए फिल्म और थिएटर के शो टाइम
आपके शहर में कौन सी फिल्म किस मल्टीप्लेक्स में लगी है और उसका शो टाइम क्या है, यह बात आप इस एप से जान सकते हैं। फिल्म की समीक्षा भी इस पर पढ़ सकेंगे। फिल्म के साथ आपके शहर में शाम को कौन सा प्ले होना है, आपको ये जानकारी भी इस पर मिलेगी। (तस्वीर में- अमर उजाला के स्‍थानीय संपादक वीरेंद्र कुमार आर्य व राज्यपाल राम नाईक)

हर जरूरी नंबर है यहां
यदि आप शहर में नए हैं तो शहर के प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन और मैकेनिक के नंबर भी यहां आपके लिए होंगे। इमरजेंसी में शहर के थानों और एम्बुलेंस के नंबर भी यहां होंगे।

ट्रैवेल में होगा मददगार
इसके जरिए आप शहर के घूमने-फिरने के स्थान, उन जगहों की खासियतें और वहां पहुंचने के रूट आसानी से पा सकते हैं। शहर के बस और रेलवे स्टेशनों की लोकेशन और नंबर के साथ यदि आप टैक्सी बुक करना चाहते हैं, तो टैक्सी ऑपरेटर के नंबर भी इस पर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
governor ram naik praises Amar Ujala My City App.

बाजार और डिस्काउंट के बारे में
शॉपिंग करने की आपकी आदत को समझते हुए शहर के मॉल्स और शोरूम की सभी बड़ी डील्स और डिस्काउंट आपके इस ऐप में उपलब्ध होंगे। इसके माध्यम से आप शहर के बाजारों के बारे में जान सकते हैं। साथ ही बाजार में कौन सा सामान कहां से मिलेगा, इस बात की जानकारी भी इसमें मिलेगी।

रेस्टोरेंट-होटल-बार पब्स की पूरी जानकारी
सिटी एप आपके शहर का हर वह ब्यौरा देगा, जो आपके लिए जरूरी है। इसके माध्यम में आप शहर में घूमने-फिरने की जगह, होटल रेस्टोरेंट, बार-पब्स, कैफे, जिम और हॉस्पिटल के बारे में पूरी जानकारी पा सकते हैं।

विज्ञापन
governor ram naik praises Amar Ujala My City App.
- फोटो : amar ujala

ऐसे करें डाउनलोड
एंड्रॉयड यूजर इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर MY CITY टाइप करें- अमर उजाला माई सिटी एप आएगा। इसे डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं एप्पल यूजर एप स्टोर में जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed