फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day: लखनऊ में उल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, तस्वीरों में नए भारत के नए यूपी की ताकत

Mon, 26 Jan 2026 11:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Jan 2026 11:03 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय गौरव व उल्लास के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। विधान भवन के सामने आयोजित मुख्य समारोह में नए भारत के नए यूपी की ताकत दिखी। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। आगे पढ़ें अपडेट...

विज्ञापन
Governor hoisted tricolor in capital took salute grand parade was organized on 77th Republic Day
Republic Day: लखनऊ में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा - फोटो : up gov yt channel

राजधानी लखनऊ में सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस पर विधान भवन के सामने मुख्य समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।  



समारोह में हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की गई। देशभक्ति के गीतों से पूरा परिसर गणतंत्र दिवस के रंग में रंगा नजर आया। परेड ने अनुशासन, समर्पण व साहस का संदेश दिया। भारतीय थल सेना की विभिन्न रेजिमेंटों की टुकड़ियों और उनके ब्रास बैंड के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, पीएसी की 32वीं एवं 35वीं वाहिनी, महिला पीएसी बल, प्रांतीय रक्षा दल तथा एनसीसी कैडेटों ने सधी हुई कदमताल के साथ मार्च किया। 

Governor hoisted tricolor in capital took salute grand parade was organized on 77th Republic Day
मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : up gov yt channel
इस वर्ष विशेष रूप से शामिल हरियाणा पुलिस के दस्ते ने अंतरराज्यीय सहयोग और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक प्रस्तुत किया। शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की सहभागिता समारोह का प्रमुख आकर्षण रही। 
Governor hoisted tricolor in capital took salute grand parade was organized on 77th Republic Day
NCC की बालिकाओं ने दी प्रस्तुति। - फोटो : up gov yt channel
उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल, लखनऊ के ब्रास बैंड समेत सेंट जोसेफ कॉलेज की छात्राओं, अटल आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ मार्च पास्ट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Governor hoisted tricolor in capital took salute grand parade was organized on 77th Republic Day
परेड के दौरान सेना का शक्ति प्रदर्शन - फोटो : up gov yt channel
सीएमएस अलीगंज द्वारा प्रस्तुत ‘शिक्षित बेटियां’ थीम और सीएमएस गोमतीनगर के बैंड द्वारा बजाई गई ‘सारे जहां से अच्छा’ धुन को दर्शकों ने विशेष सराहना दी। ‘हम होंगे कामयाब’, ‘कदम कदम बढ़ाए जा’ और ‘वंदेमातरम’ जैसे गीतों के बीच पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से ओतप्रोत दिखाई दिया।
विज्ञापन
Governor hoisted tricolor in capital took salute grand parade was organized on 77th Republic Day
सेना के बैंड द्वारा वंदे मातरम का गायन। - फोटो : up gov yt channel
विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। लखनऊ पब्लिक कॉलेज के विद्यार्थियों ने "विकसित भारत" की अवधारणा पर आधारित नृत्य प्रस्तुति दी। इसमें आत्मनिर्भरता व प्रगति की झलक देखने को मिली। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed