{"_id":"5b1965c64f1c1bb0318b5974","slug":"gold-smuggler-arrested-in-amausi-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"24 लाख का सोना वैक्यूम क्लीनर में छिपाकर ला रहा तस्कर इस तरह हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
24 लाख का सोना वैक्यूम क्लीनर में छिपाकर ला रहा तस्कर इस तरह हुआ गिरफ्तार
Thu, 07 Jun 2018 10:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोने की तस्करी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुबई से तस्करी कर लाए जा रहे लाखों रुपये कीमत के सोने के साथ कस्टम अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को अमौसी एयरपोर्ट पर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 24 लाख रुपये कीमत का 715 ग्राम सोना बरामद किया गया है। सोना वैक्यूम क्लीनर के अंदर फॉइल के रूप में छिपाकर लाया जा रहा था।
2 of 5
सोने की तस्करी
दुबई से तस्करी कर लाए जा रहे लाखों रुपये कीमत के सोने के साथ कस्टम अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को अमौसी एयरपोर्ट पर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 24 लाख रुपये कीमत का 715 ग्राम सोना बरामद किया गया है। सोना वैक्यूम क्लीनर के अंदर फॉइल के रूप में छिपाकर लाया जा रहा था।
3 of 5
सोने की तस्करी
बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2.15 बजे विमान के पहुंचने के बाद उतरे यात्रियों की गहनता से जांच की गई। इस दौरान एक यात्री के पास मौजूद वैक्यूम क्लीनर के अंदर गोल्ड फॉइल के रूप में छुपाकर लाया जा रहा करीब 715 ग्राम सोना बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोने की तस्करी
पूछताछ में यात्री ने अपना नाम कुशीनगर जिले के फाजिल नगर निवासी शकील अहमद बताया। कस्टम अधिकारियों ने जब उससे सोने के बारे में पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे सका।
विज्ञापन
5 of 5
सोने की तस्करी
बरामद सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 24 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल कस्टम अधिकारियों ने बरामद सोने को कब्जे में ले लिया है और तस्कर शकील अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।