बिसरख कोतवाली क्षेत्र के पुराने हैबतपुर गांव में ढाई साल की बच्ची की मंगलवार रात अगवा कर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह बच्ची का शव घर से दूर एक मंदिर के पास क्षतविक्षत मिला। बच्ची के पिता ने संभल जिला निवासी भाई की पत्नी व एक अन्य पर संपत्ति विवाद में हत्या का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
{"_id":"5b17fdf74f1c1bf26e8b6851","slug":"minor-girl-dead-body-found-in-suspicious-condition-at-greater-noida","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 घंटे से लापता मासूम की मिली डेडबॉडी, शरीर से गायब था एक आंख और पैर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 घंटे से लापता मासूम की मिली डेडबॉडी, शरीर से गायब था एक आंख और पैर
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 07 Jun 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
minor girl dead body found
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
minor girl dead body found
संभल जिले के सारंगपुर गांव निवासी सतपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि ढाई साल की बेटी कुसुम मंगलवार रात घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई। वह कुछ देर पहले नहाई थी और उसने केवल शर्ट पहनी हुई थी। परिजन रात भर बच्ची को गांव व आसपास में ढूंढते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
minor girl dead body found
बुधवार सुबह घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर एक मंदिर के पास बच्ची का क्षतविक्षत शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को जांच में पता चला कि बच्ची की आंख निकली हुई है। एक पैर भी नोचा हुआ था और शरीर पर चोट के भी कई निशान थे। नाक और मुंह से भी खून निकला था। ऐसे में दुष्कर्म के बाद हत्या और जानवरों के शव नोचने की आशंका है। गांव में कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस ने फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo pic
15 दिन पहले ही आया था परिवार
सतपाल ने बताया कि उसके दो बेटे सतवीर व लोकेश और बेटियां पूजा, वीरवती, कमलेश और प्राची हैं। उसका पैतृक गांव में भाई की पत्नी से संपत्ति विवाद चल रहा है। इसे लेकर तीन माह पहले भी विवाद हुआ था और पुलिस को शिकायत दी गई थी। वह परिवार समेत 15 दिन पहले ही हैबतपुर गांव आया था और किराये पर कमरा लेकर रहने लगा था। सतपाल यहां आकर मजदूरी करने लगा था। सतपाल ने भाई की पत्नी व वहीं के एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी है। आरोप है कि उस व्यक्ति ने तीन दिन पहले पिता से सतपाल का मोबाइल नंबर पूछा था।

बिसरख कोतवाली प्रभारी, अखिलेश त्रिपाठी ने कहा, परिजनों की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आशंका है कि हत्या के बाद शव पर किसी जानवर ने हमला किया हो और आंख निकाल ली हो। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है, जल्द वारदात का खुलासा होगा।