फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेजन के 1500 ग्राहकों को तगड़ा झटका, अकाउंट से गायब हो गए करोड़ों रुपये

Wed, 05 Sep 2018 04:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Sep 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
fraud with amazon customer in lucknow
ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल अमेजन डॉट कॉम के ग्राहकों के रिफंड के करोड़ों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। शातिर हैकर्स ने यह रकम कैश ऑन डिलीवरी वाले ग्राहकों के अमेजन अकाउंट हैककर हड़पी। वे लखनऊ में ही अब तक 1500 से अधिक ग्राहकों को चूना लगा चुके थे। 
fraud with amazon customer in lucknow
अमेजॉन
विभूतिखंड थाना के प्रभारी निरीक्षक मथुरा राय ने बताया कि कंपनी के अधिवक्ता जितेंद्र सैनी ने मंगलवार को अज्ञात हैकर्स के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस और साइबर सेल के साथ एसटीएफ भी मामले की जांच कर रही है।
fraud with amazon customer in lucknow
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर कुछ दिनों से असंतुष्ट ग्राहक लगातार शिकायत कर रहे थे कि उन्हें रिफंड की रकम नहीं मिल रही है। कंपनी की लेन-देन जोखिम प्रबंधन प्रणाली टीम ने जांच की तो पता चला कि कंपनी तो रिफंड भेज रही है, लेकिन ग्राहक के पास पहुंचने से पहले हैकर्स बीच में ही इसे डकार रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
fraud with amazon customer in lucknow
ऐसे करते थे धोखाधड़ी
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हैकर्स किसी माध्यम से अमेजन में रिफंड के लिए संपर्क करने वाले ग्राहकों के मोबाइल नंबर हासिल कर लेते हैं। इसके बाद अमेजन का प्रतिनिध बताकर असंतुष्ट ग्राहकों को रिफंड का भरोसा दिलाकर मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजने की बात कहते हैं। जैसे ही ग्राहक ओटीपी की जानकारी देते हैं, हैकर्स उसका अमेजन का अकाउंट हैक कर लेते हैं। इस अकाउंट में उसके बैंक खाता का विवरण रहता है।
विज्ञापन
fraud with amazon customer in lucknow
कैशलेस पेमेंट के जरिए लाखों की ठगी
हैकर्स ग्राहक का बैंक खाता हटाकर अपना खाता नंबर डाल देते हैं। जब अमेजन कंपनी की तरफ से असंतुष्ट ग्राहक के अकाउंट पर रिफंड भेजा जाता है तो रकम ग्राहक के पास न जाकर हैकर्स के खाते में चली जाती है। जितने भी मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें हैकर्स ने एक वॉलेट का उपयोग किया है। यानी कंपनी से ग्राहक को भेजी गई रकम हैकर्स के एयरटेल के वॉलेट में जा रही थी। यह वॉलेट किसके नाम का है? इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed