{"_id":"5b8f6bea867a5548542ea3b1","slug":"prostitution-case-minor-and-three-young-women-rescued-in-guest-house-at-noida","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, गेस्ट हाउस में ऐसे हाल में थीं एक नाबालिग और तीन युवतियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, गेस्ट हाउस में ऐसे हाल में थीं एक नाबालिग और तीन युवतियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देहव्यापार मामले में गिरफ्तार झोलाछाप डॉक्टर संतोष से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने एक गेस्टहाउस संचालक को सेक्टर-15 से गिरफ्तार किया है। गेस्टहाउस से पुलिस ने देहव्यापार में धंधे में धकेली गई एक नाबालिग और तीन युवतियों को मुक्त कराया है। संतोष द्वारा भेजी गई लड़कियों को दलालों के माध्यम से गेस्टहाउस संचालक ग्राहकों के पास भेजता था। यदि दिन में 2-4 घंटे के लिए कमरा चाहिए होता था तो वह भी मुहैया कराता था। संतोष ने करीब 150 लड़कियों को अपने जाल में फांस रखा था।
2 of 6
sex racket busted in noida
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-8 में क्लीनिक की आड़ में युवतियों और किशोरियों को अपने जाल में फंसाकर संतोष दिल्ली सराय कालेखां निवासी गेस्ट हाउस संचालक सुमित के पास रखता था। दलाल हाकिम, महिला प्रीति और सौरभ सोशल मीडिया के जरिये जुडे़ हुए थे। हाकिम लड़कियों को प्रीति के जरिये सेक्टर-15 के गेस्ट हाउस के पीछे बने 2 कमरों में छिपाकर रखता था।
झोलाछाप डॉक्टर 3 साल में बना करोड़पति
3 of 6
sex racket busted in noida
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, गिरोह के सदस्य गोवा समेत अन्य शहरों में युवतियों व किशोरियों को देह व्यापार के लिए ले जाते थे। कुछ लड़कियों को घर से नौकरी के बहाने बुलाया जाता था और फ्लाइट से दूसरे शहरों में भेजकर शाम तक बुला ली जाती थीं। सभी आरोपियों से आठ मोबाइल बरामद हुए हैं। इनमें करीब 150 लड़कियों के फोटो और अश्लील वीडियो मिले हैं। जबकि इन पर व्हाटसऐप ग्रुप समेत करीब 1500 लोग जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और भी खुलासा होना है बाकी
4 of 6
sex racket busted in noida
- फोटो : अमर उजाला
चारों आरोपियों की अदालत ने 60 घंटे की रिमांड मंजूर की गई थी। उन्हीं से पूछताछ के बाद सुमित को पकड़ा गया है। सेक्टर-8 से अपहरण करके किशोरी को एक लाख रुपये में बेचा गया था। पुलिस ने सुमित से 90 हजार रुपये बरामद किए हैं। मूलरूप से बिहार निवासी संतोष करीब 15 साल पहले नोएडा के सेक्टर-8 स्थित जेजे कालोनी में रहने आया था। एक छोटी सी दुकान को किराये पर लेकर उसने क्लीनिक शुरू किया था।
विज्ञापन
झोलाछाप डॉक्टर 3 साल में बना करोड़पति
5 of 6
sex racket busted in noida
- फोटो : अमर उजाला
संतोष के पास अब क्लीनिक के अलावा पांच मंजिल व एक तीन मंजिला मकान है। पुलिसकर्मियों से भी उसकी अच्छी दोस्ती थी। सूत्र बताते हैं देहव्यापार की जानकारी कुछ सिपाहियों को भी थी। करीब 3 साल से वह इस धंधे में लगा था। इसी दौरान उसे सौरभ और हाकिम का साथ मिला था। सौरभ सेक्टर-11 और हाकिम सेक्टर-15 में ग्राहकों की पसंद से ही लड़कियां मुहैया कराता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।