फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छुट्टियों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन स्पेशल ट्रेन्स के बारे में जरूर जान लें, सफर होगा आसान

Tue, 27 Mar 2018 02:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 27 Mar 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
fourteen special trains will run from april
डेमो - फोटो : डेमो
ट्रेनों की लंबी वेटिंग इस बार आपकी गर्मियों की छुट्टी का मजा किरकिरा नहीं करेगी। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे ने अप्रैल से 14 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, हावड़ा की ओर जाने वाले यात्री अब घूमने की तैयारी कर सकते हैं। 
fourteen special trains will run from april
- फोटो : डेमो
 उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम शिवेंद्र शक्ल ने बताया कि हावड़ा-जम्मूतवी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 अप्रैल से 3 मई तक हर गुरुवार को 5 फेरों में चलाई जाएगी। ट्रेन रात 11.55 बजे हावड़ा से चलेगी और दूसरे दिन सुबह 11.25 बजे वाराणसी व शाम 5.20 बजे लखनऊ होते हुए शनिवार दोपहर 1.20 बजे जम्मू पहुंचेगी।
fourteen special trains will run from april
- फोटो : डेमो
वापसी में 7 अप्रैल से 5 मई तक प्रत्येक शनिवार रात 8.10 बजे जम्मूतवी से चलेगी और दोपहर 12.25 बजे लखनऊ होते हुए सोमवार को सुबह 6.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपआरओ संजय यादव ने बताया कि चंडीगढ़ गोरखपुर एक्सप्रेस (04924) पांच अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक गुरुवार को चंडीगढ़ से रात 11.15 बजे चलकर अगली शाम 5.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
fourteen special trains will run from april
- फोटो : डेमो
वापसी में गोरखपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (04923) छह अप्रैल से 29 जून तक हर शुक्रवार रात 10.10 बजे गोरखपुर से चलकर दोपहर 2.30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन अम्बाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, चारबाग स्टेशन, गोंडा व बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें जनरल के पांच, स्लीपर के 10, थर्ड एसी के तीन, फर्स्ट व सेकेंड एसी की एक-एक बोगियां व दो एसएलआर होंगे।
विज्ञापन
fourteen special trains will run from april
डेमो - फोटो : डेमो
आनंदविहार टर्मिनल गोरखपुर एक्सप्रेस (04046) पहली अप्रैल से 24 जून तक हर रविवार को आनंदविहार से रात 8 बजे चलकर सुबह 8.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में दो अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक सोमवार गोरखपुर से सुबह 10.30 बजे चलकर रात 3.45 बजे आनंदविहार पहुंचेगी। ट्रेन कानपुर सेंट्रल, चारबाग रेलवे स्टेशन, गोंडा व बस्ती में रुकेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed