फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा चार पूजा स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगा शेड्यूल

Fri, 06 Nov 2020 03:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 06 Nov 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
four puja special trains will run from 10th november
दीपावली और छठ पर्व पर आनंद विहार से पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। स्पेशल ट्रेन (04424) 10 से 22 नवंबर तक रोजाना आनंदविहार से दोपहर 3.20 बजे चलकर रात 12:32 बजे ऐशबाग व रात 12:52 बजे बादशाहनगर पहुंचेगी, जहां से चलकर अगली शाम 7.55 बजे कटिहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (04423) 11 से 23 नवंबर तक रोजाना कटिहार से रात 10.45 बजे चलकर अगली शाम 5:33 बजे बादशाहनगर और 6:20 बजे ऐशबाग होते हुए रात 2:55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 
four puja special trains will run from 10th november
- फोटो : Shutterstock
इसी क्रम में स्पेशल ट्रेन (04426) 10 से 22 नवंबर तक आनंदविहार से शाम 4.25 बजे चलकर रात 1.50 बजे आलमनगर, रात 2.25 बजे चारबाग होकर अगली रात 10.10 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में स्पेशल ट्रेन (04425) 11 से 23 नवंबर तक रक्सौल से रात 11.40 बजे चलकर अगली शाम 6.28 बजे लखनऊ, 6.46 बजे आलमनगर और फिर सुबह तड़के 4.50 बजे आनंदविहार पहुंचेगी।
four puja special trains will run from 10th november
- फोटो : File Photo
स्पेशल ट्रेन (04432) 8 से 22 नवंबर तक हर रविवार को आनंद विहार से सुबह 11.10 बजे चलकर शाम 6.52 बजे लखनऊ होकर गोरखपुर, देवरिया के रास्ते अगली सुबह 11.30 बजे सहरसा पहुंचेगी और वापसी यात्रा में ट्रेन (04431) 9 से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को सहरसा से दोपहर 2.30 बजे चलकर अगली सुबह 6.10 लखनऊ होते हुए दोपहर 1.45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
four puja special trains will run from 10th november
- फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ एक्सप्रेस, हिमगिरि का निरस्तीकरण फिर बढ़ा
वहीं पंजाब के किसान आंदोलन के चलते रेलवे ने फिलहाल हिमगिरि, चंडीगढ़ सहित अन्य गाड़ियों का निरस्तीकरण एक दिन और बढ़ा दिया है। चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस (02232) शुक्रवार को निरस्त रहेगी। गोरखपुर-चंडीगढ़ (04923) शुक्रवार को लखनऊ नहीं आएगी। पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ (03256) और जम्मू-हावड़ा (02332) भी शुक्रवार को निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
four puja special trains will run from 10th november
वहीं धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस (03307) शुक्रवार को अंबाला में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। गंगा-सतलज (03308) शुक्रवार को फिरोजपुर से अंबाला के बीच रद्द रहेगी। अंबाला से ही लखनऊ के लिए चलेगी। वाराणसी से चलने वाली बेगमपुरा (02237)  गुरुवार को रवाना होकर शुक्रवार तड़के सहारनपुर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। शुक्रवार को शहीद एक्सप्रेस (04674) अमृतसर की जगह अंबाला से ही लखनऊ के लिए चलेगी। सरयू-यमुना (04649) शुक्रवार को अंबाला में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed