फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अटलजी के इन शब्दों ने किया कमाल, नेताओं के सीटें बदलने पर नकारात्मक खबरें हो गईं कम

Thu, 12 Jul 2018 04:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 Jul 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
former prime minister atal ji has special qualities of talking
अटल बिहारी बाजपेयी - फोटो : डेमो
चुनाव प्रचार जोरों पर था। भाजपा नेताओं के क्षेत्र बदलने को लेकर अखबारों में काफी आलोचनात्मक खबरें छप रही थीं। अटल विहारी वाजपेयी प्रचार के लिए लखनऊ आए थे। अमूमन जब अटल जी आते थे तो राजधानी के वरिष्ठ पत्रकारों की बैठकी भी होती थी। संयोग से उस दिन पत्रकार वार्ता थी। 
former prime minister atal ji has special qualities of talking
डेमो - फोटो : डेमो
एक वरिष्ठ पत्रकार वार्ता के समय से काफी पहले ही पहुंच गए। पत्रकार को अटल जी भी व्यक्तिगत रूप से जानते थे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के साथ यह पत्रकार भी अटल जी से मिलने कमरे में पहुंच गए। राष्ट्रधर्म के प्रबंधक पवन पुत्र बादल बताते हैं, ‘नाश्ते के लिए दही-जलेबी मंगवाई गई थी।
former prime minister atal ji has special qualities of talking
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : SELF
नाश्ते के दौरान ही पत्रकार ने पूछा, ‘अटल जी! आपकी पार्टी बात तो करती है हिंदुत्व और अयोध्या की। फिर क्या कारण रहा कि हिंदुत्व पर आक्रामक बोलने वाले राम मंदिर के योद्धा की छवि बनाने वाले विनय कटियार को अयोध्या सीट छोड़कर दूसरी सीट की राह लेनी पड़ी।’
विज्ञापन
विज्ञापन
former prime minister atal ji has special qualities of talking
- फोटो : डेमो
बकौल बादल, ‘हमारे साथ बैठे भाजपा के नेता (जिनके साथ पत्रकार आए थे) विचलित। उन्होंने कान में मुझसे कहा, ‘गड़बड़ हो गई।’ पर, यह क्या? अटल जी ने जोरदार ठहाका लगाया और बोले, ‘यार! जलेबी के साथ दही मंगवाया है खाने के लिए। जड़ों में डालने के लिए नहीं।’
विज्ञापन
former prime minister atal ji has special qualities of talking
डेमो - फोटो : डेमो
पत्रकार के मुंह से भी हंसी फूट पड़ी। हम लोगों ने देखा अटल जी जरा भी तनाव में नहीं। ताज्जुब उस दिन के बाद सीटें बदलने पर नकारात्मक खबरें भी कम हो गईं।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed