फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दहशत में अजीत हत्याकांड का साजिशकर्ता धनंजय, पुलिस एनकाउंटर के डर से बोला- वीडियो कांफ्रेसिंग से बयान लें

Sun, 07 Mar 2021 02:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 07 Mar 2021 02:01 PM IST
विज्ञापन
Former MP dhananjay Singh says he feels threat of life.
पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह दहशत में हैं। उनको अपनी हत्या की आशंका सता रही है। पूर्व सांसद की तरफ से वकील ने सीजेएम सुशील कुमारी की कोर्ट में अर्जी दी है जिसमें हत्या की आशंका जाहिर की है। वहीं कोविड-19 का हवाला भी दिया। मांग की है कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही न्यायिक अभिरक्षा में लखनऊ की कमिश्नरेट पुलिस ले। कोर्ट ने इस अर्जी की प्रति अभियोजन को देने के साथ ही पत्रावली में शामिल किए जाने का आदेश दे दिया है।

Former MP dhananjay Singh says he feels threat of life.
- फोटो : amar ujala

कोर्ट में धनंजय सिंह की तरफ से वकील प्रांशु अग्रवाल ने अर्जी देकर कहा कि धनंजय सिंह विधायक और सांसद रह चुके हैं। विभूतिखंड में 6 जनवरी को हुए गोहना के पूर्व उप ज्येष्ठ प्रमुख अजीत सिंह की हत्या में पुलिस द्वारा उन्हें फर्जी फंसाया जा रहा है।

Former MP dhananjay Singh says he feels threat of life.
- फोटो : amar ujala

उन्होंने कोविड की बीमारी और हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि पूर्व में विवेचक द्वारा अभियुक्त कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी को दिल्ली की जेल से बी वारंट पर लाया गया। कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद कोर्ट से 12 फरवरी को पुलिस कस्टडी रिमांड हासिल की गई। 13 फरवरी से शुरू हुए रिमांड के दूसरे दिन 14 फरवरी को पुलिस कस्टडी के दौरान ही उसकी मुठभेड़ दिखाकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Former MP dhananjay Singh says he feels threat of life.
- फोटो : अमर उजाला।

बी वारंट जारी न करने की मांग
पूर्व सांसद व अजीत हत्याकांड के साजिशकर्ता धनंजय सिंह के वकील ने अर्जी में बी वारंट जारी न करने की मांग की है। कहा कि आरोपी की न्यायिक रिमांड वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ली जाए जिससे उसका जीवन सुरक्षित रह सके। इस अर्जी में धनंजय सिंह ने अपनी हत्या किए जाने की पूरी आशंका जाहिर की है।

विज्ञापन
Former MP dhananjay Singh says he feels threat of life.
- फोटो : amar ujala

कहा कि यदि अदालत ने उनके प्रार्थना पत्र पर कोई उचित आदेश पारित नहीं किया तो उसे जीवन की हानि उठानी पड़ सकती है। पूर्व सांसद ने पांच मार्च को प्रयागराज की कोर्ट में हाजिर होकर पुराने मामले में जमानत कटवाई और जेल चले गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed