फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में मच्छरों की भरमार से लोगों का जीना मुहाल, 50 लाख की नई फॉगिंग मशीनें हो रहीं कबाड़, तस्वीरें

Sun, 28 Feb 2021 12:50 PM IST
ishwar ashish प्रवेंद्र गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
प्रवेंद्र गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 28 Feb 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
Fogging machines are dumped in Nagar Nigam Lucknow.
कबाड़ में पड़ीं फॉगिंग मशीनें। - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ में एक ओर मच्छरों की भरमार से लोगों का जीना मुहाल है, वहीं नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही से 50 लाख की फॉगिंग मशीनें कबाड़ हो रही हैं। शहर के पुराने मोहल्लों की संकरी गलियों में मच्छर भगाने के लिए बीते वर्ष साइकिल पर लगाने वाली 75 मशीनें खरीदी गईं थीं पर रखरखाव के अभाव में ये मशीनें धूल व गंदगी से कबाड़ हो रही हैं।



मलेरिया और डेंगू की रोकथाम को लेकर नगर निगम फॉगिंग कराता है। इसके लिए उसके पास 29 बड़ी मशीनें हैं। इनसे चौड़ी सड़कों पर तो आसानी से फॉगिंग हो जाती है, लेकिन संकरी गलियों में ये गाड़ियां नहीं जा पाती हैं। इसके लिए साइकिल पर लगीं छोटी मशीनों की जरूरत पड़ती है।

Fogging machines are dumped in Nagar Nigam Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

लालबाग, लालकुआं, चारबाग, नजरबाग, यहियागंज, रकाबगंज, गोलागंज, डालीगंज, बाबूगंज सहित पुराने शहर के कई मोहल्लों में ज्यादातर गलियां संकरी हैं। ऐसे में यहां छोटी मशीनों की सबसे अधिक जरूरत होती है। इसके लिए बीते साल 75 छोटी मशीनें खरीदी गईं। ताकि पहले से उपलब्ध मशीनें को मिलाकर हर वार्ड के लिए एक छोटी फॉगिंग मशीन हो जाए। इस पर 50 लाख से अधिक रुपये भी खर्च किए गए थे।

Fogging machines are dumped in Nagar Nigam Lucknow.
- फोटो : amar ujala

शौचालय के सामने पड़ी हैं मशीनें
नगर निगम मुख्यालय में ही नगर आयुक्त सहित सभी आला अफसर बैठते हैं। इसके बाद भी नई मशीनें कई महीने से मुख्यालय के भूतल पर बने शौचालय के सामने गली में महीनों से पड़ी हैं। साथ में साइकिलें भी बर्बाद हो रही हैं। जानकार बताते हैं मुख्यालय के अलावा अन्य जोन में भी नई मशीनों को कबाड़ की तरह डाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fogging machines are dumped in Nagar Nigam Lucknow.
- फोटो : amar ujala

मार्च से होगी फॉगिंग
नगर निगम फॉगिंग एक मार्च से शुरू करेगा। इसे लेकर रोस्टर तैयार कर लिया गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि तापमान जब 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हो जाता है तो फॉगिंग शुरू कराई जाती है। बड़ी गाड़ियों की फॉगिंग रोस्टर के हिसाब से कराई जाएगी। छोटी मशीनों से फॉगिंग जोनल स्तर पर हर वार्ड में कराई जाएगी।

विज्ञापन
Fogging machines are dumped in Nagar Nigam Lucknow.
- फोटो : amar ujala

अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी का कहना है कि नई मशीनों को सही से क्यों नहीं रखा गया, इस बारे में पता किया जाएगा। कितनी मशीनें, किस जोन में हैं, इसकी भी रिपोर्ट मंगाई जाएगी। लापरवाही से मशीनों को रखने के लिए जो जिम्मेदार होगा उससे जवाब तलब करने के साथ कार्रवाई भी की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed