फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flood: राप्ती की विनाशलीला... बाढ़ में डूबे 28 गांव, सड़कें टूटीं और राहत के लिए प्रशासन की ओर देख रहे लोग

Tue, 09 Jul 2024 06:09 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Jul 2024 06:09 PM IST
विज्ञापन
Flood like situation in Shravasti because of Rapti river.
बाढ़ से श्रावस्ती में मची तबाही। - फोटो : amar ujala

श्रावस्ती जिले के जमुनहा क्षेत्र में राप्ती के घटे जलस्तर के साथ ही तबाही के निशान दिखने लगे हैं। जबकि इकौना क्षेत्र में राप्ती की विनाशलीला जारी है। घटते जलस्तर के साथ राप्ती की उग्र लहरें अपने किनारों पर तेजी से कटान कर रही है। जिनकी जद में आने से कई बीघा कृषि भूमि कट कर नदी की धारा में विलीन हो रही है। वहीं, इकौना व कटरा क्षेत्र में बाढ़ से डूबे गांवों में लोग राहत के लिए प्रशासन की ओर निहार रहे हैं।



राप्ती नदी का जलस्तर धीरे धीरे घट रहा है। जमुनहा के राप्ती बैराज पर नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान 127.70 से घट कर 127.45 मीटर पहुंच गया। जो खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर नीचे है। घटे जलस्तर के कारण जमुनहा, गिलौला व हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र में नदी की उग्र लहरें अपने किनारों पर तेजी से कटान करने लगी हैं। साथ ही नदी का पानी निकलने के बाद राप्ती की तबाही के निशान भी दिखाई देने लगे हैं।

Flood like situation in Shravasti because of Rapti river.
बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़क। - फोटो : amar ujala

गोड़धोई के लिए चार माह पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं लालपुर गांव के पास सड़क पर बने साइफन की मिट्टी व डामर उखड़ गया। गिलौला के कचनापुर व बिशुनापुर गांव में बनी सड़क व पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। यही हाल कछार के अन्य गांवों का भी है। जहां राप्ती की बाढ़ में गांव को जोड़ने वाले कई मुख्य व संपर्क मार्ग बाढ़ व कटान की भेंट चढ़ गए। इतना ही नहीं खेतों में लगी मक्का, अरहर, मेंथा सहित सब्जी की फसल को भारी नुकसान बताया जा रहा है। कई गांवों में रोपे गए धान के ऊपर बाढ़ का मलवा आ जाने से पुसल दिखाई नहीं दे रही है। 


Flood like situation in Shravasti because of Rapti river.
- फोटो : amar ujala

इकौना क्षेत्र में जारी है राप्ती की विनाश लीला
भिनगा व जमुनहा तहसील क्षेत्र के गांवों को भले ही बाढ़ की विभीषिका से राहत मिल गई हो लेकिन इकौना तहसील क्षेत्र के गांवों में बाढ़ की विभीषिका अभी जारी है। इकौना तहसील क्षेत्र के करीब 28 गांव अब भी बाढ़ से घिरे हुए हैं। जबकि 14 गांवों में बाढ़ का पानी अब भी भरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Flood like situation in Shravasti because of Rapti river.
- फोटो : amar ujala

इस बीच राहत यह है कि भिनगा इकौना मुख्य मार्ग से बाढ़ का पानी हट गया है लेकिन कटरा मथुरा मार्ग पर अब भी बाढ़ का पानी चल रहा है। बौद्ध तपोस्थली व बौद्ध मठ मंदिरों सहित तपोस्थली के कई होटल, जेतवन इंटर कॉलेज, तिब्बत बुद्ध विहार, चाइना मंदिर, ग्रेट श्रावस्ती बुद्ध विहार, वर्मा बुद्ध विहार सहित क्षेत्र के डिंगुराजोत, राजगढ़ गुलहरिया, बगहा, मुश्काबाद, खरगौरा गनेश, बाजा जात, चक्र भंडार, खरगूपुर, खरगौरा बस्ती व मोहम्मदपुर राजा सहित दर्जनों गांव के ग्रामीण बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हें। जिन्हें राहत सामग्री पहुंचाने के लिए प्रशासन एनडीआरएफ व फ्लड पीएसी के जवानों का सहारा ले रहा है।

विज्ञापन
Flood like situation in Shravasti because of Rapti river.
- फोटो : amar ujala
श्रावस्ती में बाढ़ से घिरे कई गांव। लोगों ने घरों की छत पर डेरा जमा रखा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed