{"_id":"6af8c9fc58a099506a0c1bfd","slug":"special-clinic-every-month-for-foot-check-up-of-diabetic-patients-lucknow-news-c-13-lko1070-2007622-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मधुमेह मरीजों के पैरों की जांच के लिए हर माह विशेष क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मधुमेह मरीजों के पैरों की जांच के लिए हर माह विशेष क्लीनिक
विज्ञापन
उजरियांव स्थित शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम।
लखनऊ। मधुमेह के मरीजों में पैरों की चोट, छाले और घाव को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। समय पर पहचान और इलाज न मिलने से संक्रमण गंभीर हो सकता है। इसे देखते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्रों में हर माह विशेष क्लीनिक शुरू किए जाएंगे। यहां मरीजों के पैरों की जांच के साथ जरूरी परामर्श भी दिया जाएगा।
विश्व मधुमेह दिवस पर शनिवार को उजरियांव स्थित शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई। पीएमआर विभागाध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र सिंह गोगिया ने बताया कि क्लीनिक में डायबिटिक फुट की जांचकर पैरों से जुड़ी जटिलताओं की पहचान की जाएगी।
मेडिसिन विभाग के डॉ. निखिल गुप्ता ने बताया कि मधुमेह का असर केवल ब्लड शुगर तक सीमित नहीं रहता। इससे हृदय, गुर्दे, आंखें और नसें भी प्रभावित होती हैं। विशेषज्ञों ने संतुलित भोजन, मोटे अनाज, नियमित व्यायाम और तनाव नियंत्रण को जरूरी बताया। मरीजों को पैरों की सफाई रखने, सही जूते पहनने और घाव या सूजन होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह भी दी गई।