फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार मंजिला गुटखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हड़कंप

Wed, 15 Feb 2017 11:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
fire in agutkha factory in Lucknow.

लखनऊ के नाका क्षेत्र में चार मंजिला बिल्ंिडग में चल रही गोमती गुटखा फैक्ट्री में बुधवार रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग भड़कते ही चारों तलों पर काम कर रहे महिला कर्मचारी समेत नाबालिग बच्चे जान बचाकर बाहर निकले। मशीन व केमिकल के चलते आग भीषण हो गई और चार घंटे तक इलाका दहलता रहा।

fire in agutkha factory in Lucknow.

आग बुझाने के लिए दमकल की दस गाड़ियां बुलाई गईं। देर रात तक दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। सीएफओ अभयभान पांडेय ने अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अंदेशा जताया है।

fire in agutkha factory in Lucknow.

सीएफओ ने बताया कि नाका नेवाज खेड़ा में श्याम गुप्ता उर्फ साहू की गोमती गुटखा के नाम से फैक्ट्री है। चार मंजिला बिल्डिंग के सभी तल पर 50 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। देर शाम शिफ्ट बदलने के दौरान साढ़े सात बजे ग्राउंड फ्लोर पर मसाला पैकिंग रूम से हीटर से उठी चिन्गारी से आग लग गई। इस दौरान मसाला पैकिंग के लिए रखी पन्नी धूं-धूं करके जलने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
fire in agutkha factory in Lucknow.

धुआं व लपटें देख कर्मचारी शोर मचाते हुए बाहर निकल आए। इस बीच आग लॉबी के सहारे चारों तलों पर पहुंच गई। चारों तल पर काम करने वाले कर्मचारियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। दमकल दस्ते के पहुंचने से पहले आग पूरे गोदाम में फैल चुकी थी। ऊंची लपटों के साथ धमाके होते देख टीम ने उच्चाधिकारियों को कॉल करके अतिरिक्त गाड़ियों की मांग की।

विज्ञापन
fire in agutkha factory in Lucknow.

हजरतगंज, गाजीपुर, आलमबाग, चौक के साथ आस-पास के फायर स्टेशन से गाड़ियां भेजी गईं। इसके बाद इमारत को चारों तरफ से घेरकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। बेसमेंट, भूतल व प्रथम तल से लेकर तीसरे तल कच्चे माल व मशीन से पटा हुआ था। गोदाम में जाने का कोई रास्ता नजर न आने पर दमकलकर्मी बाहर से ही देर रात आग बुझाने में जुटे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed