फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, सिलेंडर व परफ्यूम कैन फटे, भगदड़

Wed, 18 Jan 2017 03:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Jan 2017 03:27 AM IST
विज्ञापन
 fire in a junk shop in Lucknow.

हसनगंज के छोटी पकड़िया में मंगलवार शाम खाली प्लॉट पर बने कबाड़ गोदाम में आग से अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में रखे छोटे सिलेंडर और परफ्यूम के कैन धमाकों के साथ फट गए। लपटें आस-पास के मकान तक पहुंची तो चीख-पुकार मच गई। यही नहीं, धुएं से दो किशोर बेहोश हो गए। लोगों ने घरों से कूदकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने चार घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। हादसे में सात लाख कैश और लाखों रुपयों का सामान फुंक गया जबकि तीन बकरियां जलकर मर गईं।

 fire in a junk shop in Lucknow.

इंस्पेक्टर हसनगंज उदयवीर सिंह ने बताया कि गोदाम न्यू मदेयगंज निवासी अब्दुल कादिर का है। शाम करीब साढ़े चार बजे कादिर का भांजा अरमान (10) अपने दोस्त संग खेल रहा था। इस दौरान अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। धुएं से अरमान और उसका दोस्त बेहोश हो गए। पड़ोसियों ने दोनों को गोदाम से बाहर निकालकर जान बचाई। इस बीच गोदाम में रखे छोटे गैस के कई सिलेंडर व परफ्यूम के कैन रखे थे जो आग के संपर्क में आते ही धमाके से फटने लगे। एक के बाद एक कई धमाकों से इलाके में भगदड़ मच गई। इस बीच लपटें पड़ोसी जुहैर खालिद के मकान तक पहुंच गई। खालिद परिवार सहित बाहर भागे। करीब एक घंटे बाद हजरतगंज, बीकेटी और चौक के दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और लपटों पर काबू पाया। गोदाम से सटी खालिद के मकान की दीवार चटक गई है। आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है।

 fire in a junk shop in Lucknow.

गोदाम मालिक को पड़ा दिल का दौरा
आग लगने की सूचना मिलते ही गोदाम मालिक अब्दुल कादिर को दिल का दौरा पड़ गया। परिवारीजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने उनकी हालत चिंताजनक बताई है। धुएं से बेहोश अरमान व उसके दोस्त को भी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
 fire in a junk shop in Lucknow.

गोदाम की नहीं थी एनओसी
गोदाम अग्निशमन विभाग की एनओसी के बिना ही कई वर्षों से चल रहा था। हादसे के बाद इसकी पोल खुली। फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
 fire in a junk shop in Lucknow.

घनी आबादी व संकरी गलियों में फंसे दमकल वाहन
संकरी गलियों में फंसने के कारण दमकल गाड़ियां एक घंटे लेट पहुंची। पड़ोसी जुहैर खालिद ने बताया कि घनी आबादी के बीच बने कबाड़ गोदाम की शिकायत उन्होंने कई बार पुलिस व संबंधित अधिकारियों को दी। लेकिन गोदाम मालिक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed