तापमान बढ़ने के साथ ही आग की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। लखनऊ के ठाकुरगंज में अग्निकांड पीड़ितों को अभी मदद भी नहीं मिल पाई थी कि सोमवार सुबह इंदिरानगर इलाके में 50-60 झोपड़ियां राख हो गईं। आग लगने से लाखों को नुकसान हुआ है।
2 of 5
fire in house
- फोटो : amar ujala
इंदिरा नगर थाने के सामने खाली प्लॉट में बस्ती है। यहां मजदूर किराये पर झोपड़ियां बनाकर रहते हैं। सुबह 11 बजे के करीब एक घर में खाना बनाते समय उड़ी चिंगारी से छप्पर में आग लगी। हवा होने के कारण आग तेजी से फैली।
3 of 5
fire in house
- फोटो : amar ujala
लोग जब तक आग बुझाने दौड़े तब तक देखते ही देखते लपटों ने 50-60 झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। लोग अपनी जान बचाते हुए भागे। फिर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। आग से घर का सारा सामान, अनाज, गाड़ी, सब राख हो गए।
4 of 5
fire in house
- फोटो : amar ujala
हादसे में कई गैस सिलेंडर भी फटे। हालांकि, कोई जख्मी नहीं हुआ है। मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।
5 of 5
fire in house
- फोटो : amar ujala
हादसे के कारण 60 परिवार बेघर हो गए हैं। खाने के लिए भी कुछ नहीं बचा है। अपनी आंखों के सामने मेहनत की कमाई जलता देख पीड़ितों के आंसू थम नहीं रहे हैं।