फिल्म अभिनेत्री माही गिल मंगलवार को शूटिंग के सिलसिले में बाराबंकी पहुंची। फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने ठेले पर चाट खाई और शहर की सड़कों पर कार चलाई। इसकी भनक लगते ही शहर के लोग शूटिंग देखने को उमड़ पड़े। भीड़ को संभालने के लिए उनके निजी सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
2 of 5
फिल्म अभिनेत्री माही गिल
- फोटो : amar ujala
माही गिल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यूपी में ट्रैफिक तो बहुत है पर सिग्नल नही। यहां पर जिसने गाड़ी चला ली वो दुनिया में कहीं भी ड्राइविंग कर सकता है। उन्होंने कहा कि यूपी में अगर शिक्षा (स्कूल) व स्वास्थ्य (अस्पताल) ठीक हो जाएं तो इससे बेहतर कोई प्रदेश नहीं ।
3 of 5
फिल्म अभिनेत्री माही गिल
- फोटो : amar ujala
माही बोलीं मीटू का चलन काफी अच्छा है इससे महिलाओं का उत्पीड़न काफी हद तक रोका जाएगा। मीटू कंपेन में कई लोग बेनकाब हुए हैं। महिलाओं के हो रहे उत्पीड़न और शोषण को रोकने के लिए इसे और बल मिलना चाहिए। उन्होंने लोगों से इसमें सहयोग करने की अपील की।
4 of 5
फिल्म अभिनेत्री माही गिल
- फोटो : amar ujala
फिल्म के प्रोड्यूसर पवन सिंह, डायरेक्टर मनोज झा ने बताया कि यह फिल्म दो भाइयों की कहानी है। जिसकी करीब 90 प्रतिशत शूटिंग लखनऊ व आसपास 35 किलोमीटर की परिधि में हुई है। फिल्म में सौरभ शुक्ला, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा समेत लखनऊ के करीब डेढ़ सौ लोगों को काम करने का मौका मिला है।
5 of 5
फिल्म अभिनेत्री माही गिल
- फोटो : amar ujala
माही गिल ने देवा मार्ग, छाया चौराहा सहित शहर की कई जगहों पर शूटिंग की। इस दौरान उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।